Site icon Yashbharat.com

Bharat New Car Assessment Program launched: ताकि सुरक्षा बेहतर हो सके, अब कार का क्रैश टेस्ट कर सेफ्टी रेटिंग होगा- नितिन गडकरी

images 28

Bharat New Car Assessment Program launched: ताकि सुरक्षा बेहतर हो सके, अब कार का क्रैश टेस्ट कर सेफ्टी रेटिंग होगा- नितिन गडकरी।   केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज (मंगलवार) भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम को लॉन्च किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत NCAP के लोगो और स्टीकर का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के साथ पूरे समाज के लिए बेहद जरूरी है।

इस कार्यक्रम के तहत देश में बनने और बेची जाने वाली गाड़ियों का क्रैश टेस्ट कर सेफ्टी रेटिंग दी जाएगी, ताकि सुरक्षा और बेहतर हो सके। फिलहाल जिन कारों की मैन्युफैक्चरिंग और सेलिंग की जा रही है। उन्हें ग्लोबल एनसीएपी एजेंसी सेफ्टी रेटिंग देती है। इसके लिए गाड़ियों को विदेश भेजना पड़ता है, या एजेंसी खुद वाहनों को लेकर जाती है।

 

1 अक्टूबर 2023 से होगा देश में लागू

भारत दुनिया का 5वां देश बन गया है। जिसके पास क्रैश टेस्ट रेटिंग प्लेटफॉर्म है। ग्लोबल MCAP ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ मिलकर संयुक्त रूप से NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग का एलान किया। न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम के तहत क्रैश रेटिंग को 1 अक्टूबर, 2023 से लागू किया जाएगा।

नितिन गडकरी ने स्टीकर और लोगो का किया अनावरण

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत NCAP के लोगो और स्टीकर का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के साथ पूरे समाज के लिए बेहद जरूरी है। गडकरी ने कहा, ’30 मॉडलों के क्रैश टेस्ट के रिक्वेस्ट मिल चुके हैं। इस समय देश में सड़क दुर्घटना और वायु प्रदूषण है।’

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि हर साल देश में 5 साल दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसमें करीब 1.5 लाख मौत हो जाती है। हर दिन देश में करीब 1,100 हादसे के मामले आ रहे हैं। वहीं, हर घंटे हादसों में 18 लोग अपनी जान गंवाते हैं।

Exit mobile version