Site icon Yashbharat.com

Bharat Bandh Live: बिहार में हिंसक प्रदर्शन, चिराग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की आगजनी और तोड़फोड़

bharat bandh

Bharat Bandh Live: बिहार में हिंसक प्रदर्शन, चिराग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की आगजनी और तोड़फोड़ दिखाई दे रही है। SC-ST आरक्षण को लेकर आज भारत बंद है. आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की इस बंद का कई पार्टियों ने समर्थन किया है. भारत बंद के दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर इसका असर पड़ता दिखाई दे रहा है. वहीं, अस्पताल और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू हैं.

LIVE NEWS & UPDATES

बिहार के पूर्णिया में टायर जलाकर किया प्रदर्शन

आरक्षण के मुद्दे को लेकर भारत बंद का असर पूर्णिया में भी देखने को मिल रहा है. पूर्णिया में सुबह-सुबह भीम सेना और आरक्षण बचाओ मुहिम के लोगों द्वारा विभिन्न चौक चौराहा पर बंद कराते हुए देखा गया. इस दौरान कई बार लोगों से झड़प भी हुई. पूर्णिया के गिरजा चौक आर एन साह चौक, पंचमुखी मंदिर, पॉलिटेक्निक चौक, गुलाबबाग आदि में बंद का असर देखा गया, जहां बंद समर्थको ने टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया. मौके पर बंद समर्थको ने कहा कि सरकार और कोर्ट साजिश के तहद आरक्षण को खत्म करना चाहती है. सरकार के इसी साजिश को रोकने के लिए आज भारत बंद कराया गया है. बंद समर्थको ने बताया कि आरक्षण को संविधान के 9वी अनसूचि में डाला जाए.

SC-ST आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के विरोध में दलित संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है. कोर्ट के फैसले के खिलाफ आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने आज भारत बंद बुलाया है. कई दलित संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया है. आरक्षण मुद्दे पर बुलाए गए “भारत बंद” को समाजवादी पार्टी का भरपूर समर्थन है. समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता,संगठन और नेता “भारत बंद” हिस्सा लेंगे. वहीं, भारत बंद को बहुजन समाज पार्टी का भी समर्थन मिल गया है. बीएसपी की ओर से सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं को भारत बंद में शामिल होने की अपील की गई है. इसके अलावा भी कई और पार्टियों ने इस बंद का समर्थन किया है.

 

Exit mobile version