Bharat Band एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलित संगठनों का भारत बंद, जानिए कहां कितना असरदार

Bharat Band एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलित संगठनों का भारत बंद, जानिए कहां कितना असरदार

Bharat Band एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलित संगठनों का भारत बंद जारी है हम आपको जानकारी दे रहे हैं कि यह बन्द कहां कितना असरदार हो रहा है।

एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज दलित संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। बिहार और राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों में बंद का असर देखा जा रहा है।

बिहार के जहानाबाद में प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। पुलिस परीक्षा के लिए जा रहे छात्र भी परेशान हुए। राजस्थान के भरतपुर में इंटरनेट बंद है।

Bharat Bandh LIVE Updates: भारत बंद का कहां-कहां असर

बंद के समर्थन में मायावती

बसपा का भारत बंद को समर्थन है, क्योंकि आम लोगों में SC/ST के उप वर्गीकरण व इनमें क्रीमीलेयर संबंधी मा. सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध रोष व आक्रोश है। इसमें भाजपा व कांग्रेस आदि पार्टियों की मिलीभगत भी नजर आती है। – मायावती, बसपा प्रमुख

भारत बंद का मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में असर नहीं

भारत बंद का मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अब तक कोई असर देखने को नहीं मिला है। हालांकि, कांग्रेस ने बंद का समर्थन किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता कहीं-कहीं सांकेतिक प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन आम जीवन पर असर नहीं पड़ेगा।

Exit mobile version