Site icon Yashbharat.com

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी में 5 राज्यों में गठबंधन तय, थोड़ी देर में PC

images 15

नई दिल्ली। INDIA गठबंधन के लिए राहत की खबर है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी में 5 राज्यों में गठबंधन तय हो गया है। इसको लेकर INDI गठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ देर में होने वाली है।

कांग्रेस और आप के बीच होने वाले गठबंधन को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि औपचारिक तौर से उत्तर प्रदेश में गठबंधन की घोषणा की गई है। इसे अंतिम रूप देने में समय लगा है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ कांग्रेस के गठबंधन को लेकर आज औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

यह संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली में AAP लोकसभा की 7 सीटों में से 4 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जिसमें पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली सीट शामिल हैं। वहीं दूसरी कांग्रेस पार्टी दिल्ली में 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इन तीन सीटों में चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली शामिल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, गोवा और गुजरात में एक साथ चुनाव लड़ने का ऐलान कर सकते हैं। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी के खाते में जा सकती है।

Exit mobile version