Investment: गोल्ड सेविंग स्कीम में निवेश से पहले सावधान, सस्ता सौदा नहीं, बढ़ सकता है खर्च। किस्तों में सोना खरीदना आजकल आम हो गया है और कई ज्वेलर्स गोल्ड सेविंग स्कीम्स के जरिए ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। हालांकि, यह स्कीम जितनी आसान दिखती है, उतनी ही सावधानी की भी मांग करती है। कई मामलों में ग्राहक बिना पूरी जानकारी के जुड़ जाते हैं और बाद में अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ता है।
Investment: गोल्ड सेविंग स्कीम में निवेश से पहले सावधान, सस्ता सौदा नहीं, बढ़ सकता है खर्च
कैसे काम करती है स्कीम?
ज्यादातर ज्वेलर्स 10 से 11 महीनों की स्कीम चलाते हैं, जिसमें ग्राहक हर महीने एक तय रकम जमा करते हैं। मैच्योरिटी पर इसी रकम से गहने खरीदे जा सकते हैं। कई बार ज्वेलर एक महीने की किस्त के बराबर बोनस या मेकिंग चार्ज में छूट भी देता है।
सबसे बड़ी गलतफहमी
विशेषज्ञों के मुताबिक, इन स्कीम्स में ग्राहक सोना पहले से तय कीमत पर नहीं खरीदते, बल्कि सिर्फ पैसे जमा करते हैं। गहने खरीदते समय उस दिन का बाजार भाव लागू होता है। ऐसे में अगर सोने के दाम बढ़ जाते हैं, तो ग्राहकों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है।
मेकिंग चार्ज का जाल
कई स्कीम्स “मेकिंग चार्ज फ्री” या छूट का दावा करती हैं, लेकिन इसके साथ कई शर्तें जुड़ी होती हैं। यह छूट सीमित डिजाइनों या तय सीमा तक ही लागू होती है। पसंद का डिजाइन लेने पर ग्राहकों को भारी मेकिंग चार्ज देना पड़ सकता है।
नियम तोड़े तो नुकसान
इन स्कीम्स में समय पर किस्त जमा करना जरूरी होता है। अगर कोई ग्राहक किस्त चूक जाता है या स्कीम बीच में छोड़ देता है, तो उसे बोनस या अन्य लाभ नहीं मिलते। कुछ मामलों में जमा राशि पर भी नुकसान हो सकता है।
कब फायदेमंद है?
गोल्ड स्कीम तब फायदेमंद होती है, जब ग्राहक पहले से तय कर चुके हों कि उन्हें शादी या त्योहार के लिए गहने खरीदने हैं। ऐसे में यह एक तरह का सेविंग प्लान बन जाता है।
एक्सपर्ट सलाह
स्कीम में निवेश करने से पहले ज्वेलर की साख, शर्तें, बोनस की गणना और रिडेंप्शन नियमों को ध्यान से समझना जरूरी है। साथ ही यह भी जान लेना चाहिए कि अगर बीच में स्कीम छोड़नी पड़े तो क्या नुकसान होगा।कुल मिलाकर, गोल्ड सेविंग स्कीम एक आसान बचत विकल्प जरूर है, लेकिन इसे निवेश समझकर जुड़ना भारी पड़ सकता है। सही जानकारी और समझ के साथ ही इसमें शामिल होना बेहतर रहेगा।
-
FACT CHECK: क्या उज्ज्वला योजना के सब्सिडी वाले सिलिंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 कर दी गई है? जानें सच्चाई -
देश के वीरों को सलाम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 51 जांबाज जवानों को कीर्ति, वीर और शौर्य चक्र से किया सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट -
शेयर बाजार में ब्लैक मंडे: सेंसेक्स 719 अंक टूटा, निफ्टी 23,150 के नीचे; निवेशकों के ₹4.5 लाख करोड़ डूबे -
होबे ना’ कहने वालों की शक्ल देखने लायक: जेपी नड्डा का ममता बनर्जी पर तीखा हमला; सीएम शुभेंदु बोले- टीएमसी को ‘टाटा-बाय बाय’ कह चुकी है जनता -
विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा: 1500 डिग्री खौलता स्टील गिरने से 8 कर्मचारियों की मौत, कई घायल; मची भगदड़ -
कटनी: ‘समाधान समारोह’ विशेष लोक अदालत के लिए अब 31 जुलाई तक जमा कर सकेंगे केस; सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बढ़ी तारीख -
कटनी: जिला सड़क सुरक्षा समिति की अहम बैठक कल, सेवानिवृत्त न्यायाधिपति श्री सप्रे करेंगे अध्यक्षता -
सी.एम. हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त; लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी सीधी कार्रवाई -
कटनी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा विशेष अभियान; जनकल्याणकारी योजनाओं और पर्यावरण पर रहेगा फोकस -
मप्र राज्यसभा चुनाव: BJP के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने दाखिल किया नामांकन; CM मोहन यादव बोले- ‘तीनों सीटों पर जीत तय’ -
नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला के पर्स से ढाई लाख का मंगलसूत्र चोरी, रेल पुलिस ने 8 वर्ष पुरानी कीमत के हिसाब से दर्ज किया मामला -
सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बाद अब आई ‘इश्क करो पार्टी’, पूर्व जज मार्कण्डेय काटजू ने किया बड़ा ऐलान -
मनावर तहसील में लोकायुक्त की बड़ी स्ट्राइक: रिश्वतखोर पटवारी प्रवीण पाटीदार गिरफ्तार, घूस लेते ही गुलाबी हुए हाथ -
MP राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक: तीसरे उम्मीदवार महेश केवट ने भरा पर्चा, कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के लिए खड़ी हुई बड़ी मुसीबत -
MP में राज्यसभा चुनाव के बीच कांग्रेस में बड़ा विस्फोट: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन भरते ही 37 साल पुराने दिग्गज नेता नरेश ज्ञानचंदानी का इस्तीफा, राहुल गांधी को ट्वीट कर कही थी ये बात -
यूपी-हरियाणा और दिल्ली-NCR को रुला गए ‘पेप्सी शर्मा’, अचानक आया हार्ट अटैक; अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम -
#Breaking: कटनी मुड़वारा को मिली बड़ी सौगात-अब सीधे हैदराबाद जुड़ेगा हमारा शहर; सांसद वी.डी. शर्मा के प्रयास से नई एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी -
करोड़ों की संपत्ति पर थी नजर: फिजियोथेरेपिस्ट ने हिंदू कारोबारी के बेटे को प्रेमजाल में फंसाकर किया ‘रहमान’, पाकिस्तानी कनेक्शन देख उड़े पुलिस के होश -
ममता का किला ढहा: शुकेंदू शेखर के इस्तीफे के बाद BJP नेता के घर पहुंचे TMC के दिग्गज सांसद; बंगाल में फिर बड़ा खेला -
MP का सियासी पारा हाई: राज्यसभा चुनाव में BJP का ‘तीसरा दांव’; कांग्रेस को सताया ‘क्रॉस वोटिंग’ का डर, बाड़ाबंदी की तैयारी
