Site icon Yashbharat.com

चडडा ऑटोनॉमस कॉलेज के बी.सी.ए. छात्र,छात्राओं का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम

Screenshot 20250507 140135 WhatsApp

चडडा ऑटोनॉमस कॉलेज के बी.सी.ए. छात्र,छात्राओं का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणा

कटनी आर्टस एण्ड कामर्स ऑटोनॉमस कॉलेज (चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज) के प्राचार्य डॉ जय चड्डा ने बताया कि रानी दुर्गावती विश्ववि‌द्यालयए जबलपुर द्वारा बी.सी.ए. प्रथम, ‌द्वितीय एवं तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें उक्त महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने विश्ववि‌द्यालयीन मेरिट लिस्ट में स्थान बनाते हुए तथा कटनी शहर का नाम रोशन करते हुए परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें बी.सी.ए. प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान साक्षी राय, द्वितीय स्थान फिरदौस नाज एवं तृतीय स्थान देवांश कुमार विश्वकर्मा. डिम्पल परयानी, र्साई राम गुप्ता ने प्राप्त किए इसी प्रकार बी.सी.ए. ‌द्वितीय वर्ष में प्रथम स्थान श्रेयांशी पटेल, द्वितीय स्थान योगेन्द्र चैरसिया, खुशी नामदेव एवं तृतीय स्थान महक नागवानी ने प्राप्त किया तथा बी.सी.ए. तृतीय वर्ष में प्रथम चारू डोडवानी, ‌द्वितीय स्थान अंजना सोनी एवं तृतीय स्थान अनुज गुप्ता ने प्राप्त किया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जय चड्डा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं, उनके अभिभावकों को ढेर सारी शुभकामनाएँ दर्दी तथा छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ-ही-साथ कम्प्यूटर एण्ड साईस विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ आराधना अग्रहरि, सहायक प्राध्यापक मुकेश गुप्ता, सहायक प्राध्यापक समीप श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापक गगन गुप्ता, सहायक प्राध्यापिका श्रीमती प्रियंका गुप्ता, सहायक प्राध्यापिका सुश्री किरण पाल, सहायक प्राध्यापिका सुश्री रोहिणी सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यापक अरुण कुमार चैधरी को श्रेष्ठ प्राध्यापन, उच्च कोटि की प्रयोगशाला, पुस्तकालय, शैक्षणिक भ्रमण, श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण के लिए बधाईयाँ दीं।

Exit mobile version