Latest

BBAMP अधिकारी गंगाधरैया के घर पर लोकायुक्त का छापा

BBAMP अधिकारी गंगाधरैया के घर पर लोकायुक्त का छापा  कर्नाटक के एक अधिकारी के आवास पर लोकायुक्त ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त ने कार्रवाई की है। बीबीएमपी अफसर एडीटीपी गंगाधरैया के घर पर की गई रेड के दौरान टीम को भारी मात्रा में कैश और जेवर बरामद हुए हैं।

एसपी ने की कार्रवाई की पुष्टि

बेंगलुरु से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित येलहंका में गंगाधरैया का आवास है, जहां लोकायुक्त टीम कार्रवाई कर रही है। लोकायुक्त एसपी ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में बीबीएमपी अधिकारी गंगाधरैया के घर पर छापा मारा गया है। कई डॉक्यूमेंट्स के साथ-साथ नगदी, जेवरात सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम