Site icon Yashbharat.com

एसडीएम कार्यालय के पास टूट कर वृद्ध के सिर पर गिरा बारजा, वृद्ध घायल

IMG 20240607 WA0017

कटनी। कोतवाली थाना अंतर्गत पुरानी कचहरी एसडीएम कार्यालय के पास एक इमारत का बारजा वृद्ध के सिर पर टूट कर गिरने से वृद्ध के सिर में गंभीर चोटें आई है। जानकारी के अनुसार रबर फैक्ट्री रोड निवासी वृद्ध जमुना प्रसाद गुप्ता किसी कार्यवश कचहरी पहुँचे थे। इसी दौरान यहां संचालित लांबा फोटोकॉपी सेंटर पर फोटोकॉपी कराने जा रहें थे। इसी दौरान यहां पुरानी शासकीय इमारत का बारजा टूट कर उनके सिर पर गिरा। इस घटना में वृद्ध के सिर पर गंभीर चोट आई है। वृद्ध का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

Exit mobile version