Site icon Yashbharat.com

BARHI: VIDEO- सड़क हादसे में 4 वर्षीय मासूम की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक फूंका

20190908 183858

बरही/कटनी। बरही थानांतर्गत ग्राम करेला में आज दोपहर ट्रक की टक्कर में 4 वर्षीय मासूम की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक करेला निवासी राजेश यादव अपनी 4 वर्षीय पुत्री के साथ बाइक पर जा रहा था उसी वक्त हादसे में ट्रक की चपेट में आ गया राजेश की पुत्री पूर्णिमा गम्भीर रूप से घायल हो गई। मासूम को इलाज के लिए बरही अस्पताल लाया गया लेकिन यहां उसने दम तोड़ दिया।

उधर ग्राम करेला में बच्ची की मौत की खबर के बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक को ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया। समाचार लिखे जाने तक गांव में तनाव का माहौल था। पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है।

Exit mobile version