Site icon Yashbharat.com

Bardana: बारदानों की गुणवत्ता का करायें परीक्षण, इन मिलर्स के बारदाने मिले थे खराब

bardana

Bardana: बारदानों की गुणवत्ता का परीक्षण करायें ।  मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक उपार्जन शाश्वत सिंह मीणा ने सभी जिलों को चिट्ठी लिख कर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा कटनी जिले में मिलर्स से प्राप्त बारदानों का कराये गये गुणवत्ता सत्यापन कार्य की तर्ज पर प्रदेश के सभी जिलों को पुराने बारदानों की गुणवत्ता का परीक्षण कराने के बाद ही उपार्जन समितियों को बारदाने भेजने को कहा है। साथ ही सभी जिलों को हिदायत दी गई है कि किसी भी स्थिति में कटे- फटे बारदानों से उपार्जन समितियों द्वारा परिवहन नहीं कराया जाये।

महाप्रबंधक उपार्जन श्री मीणा ने सभी जिलों को पत्र लिखकर कटनी जिले का जिक्र करते हुए कहा है कि कटनी जिले में जैसे बारदानों का सत्यापन हुआ है। वैसे ही सभी जिले अपने यहां भी बारदानों का सत्यापन करायें।

50 लाख से अधिक बारदानों की गुणवत्ता का सत्यापन

कलेक्टर अवि प्रसाद ने राइस मिलरों द्वारा उपलब्ध कराये गये 50 लाख 45 हजार बारदानों की गुणवत्ता का 8 अधिकारियों से सत्यापन कराया। जिसमें करीब 7 लाख बारदानें खराब और कटे-फटे पाये गये। उन्होंने इन सभी खराब बारदानों को बदलवाया है।

इन मिलर्स के बारदाने मिले थे खराब

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा अधिकारियों द्वारा बारदानों के सत्यापन के दौरान राइस मिलर दौलतराम तखतमल, शांतिनगर माधवनगर द्वारा उपलब्ध कराया गया 16 हजार 500 बारदाना सत्यापन के दौरान खराब मिला था।

इसी प्रकार श्री मारूति राइस मिल, बरछेका का 4800, शीला एग्रो प्राइ.लिमि. बरगुआ इण्डस्ट्रियल का 18 हजार, पूर्णेश्वर इण्डस्ट्रीज, बरगुआ का 1250, जय श्री कृष्णा इण्डस्ट्रीज, माधवनगर का 25 हजार, पद्यमावती ट्रेडर्स, इमलिया का 12 हजार 500, गोल्डन वेंक्टेश पल्सेस, माधवनगर का 7 हजार 500, पंजाब इण्डस्ट्रीज, माधवनगर का 15 हजार, सतनाम इण्डस्ट्रीज, माधवनगर का 5 हजार, एस गुलाबराय एण्ड सन्स, शांतिनगर का 12 हजार, सतनाम इण्डस्ट्रीज, माधवनगर का 5 हजार, संगीता राईस मिल, निवार का 25 हजार, कृष्णा इम्प्लैक्स, लमतरा का 7500 बारदाना खराब पाया गया। जबकि कृष्णा इण्डस्ट्रीज, लमतरा का 10 हजार, ममता वेयर हाउस एण्ड एग्रो सर्विसेज, बंजारी का 5 हजार, मोरेश्वर राइस मिल, कैमोर का 10 हजार 800, ओम राइस मिल, देवराकला का तीस हजार, अभिषेक राइस मिल, कैमोर का 7 हजार, संतरामदास करमचंद, हरे नारायण गंज का 12 हजार 500, शिव इण्डस्ट्रीज, लमतरा का 12 हजार बारदाना, श्री बालाजी फूड प्रोडक्टस लमतरा का 20 हजार, श्री गुरूनानाक एग्रो, लमतरा का 7 हजार, अमन फूड, लमतरा का 4 हजार 500, श्री हरि इण्डस्ट्रीज, माधवनगर का 3 हजार 600, श्री नाथ कार्पाेरेशन, पटवारा का 7 हजार 500, सुखसागर फूड प्राइ.लिमि. पडुआ का 2 लाख 79 हजार बारदाना, सुमन सत्यनारायण कंस्ट्रक्शन एण्ड फूड इंडस्ट्रिज, लमतरा का 40 हजार, यूनियन रोलर फ्लोर मिल्स लमतरा का 24 हजार 500, विकास राइस मिल्स मदनपुरा का 40 हजार 500 और सिंघई इंडस्ट्रिज लमतरा द्वारा दिया गया 24 हजार 400 बारदाना खराब और कटा-फटा पाया गया था।

कलेक्टर ने इन सभी खराब बारदानों को तत्काल वापस कर अच्छी गुणवत्ता के बारदाने केन्द्रों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

इन्होने किया सत्यापन

बारदानों का सत्यापन जिला अपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र कुमार शुक्ला, वेयर हाउस कारपोरेशन के वाय.एस.सेंगर, सहायक आयुक्त सहकारिता राजयशवर्धन कुरील, राजेश जैन, डी.एम.ओ. अमित तिवारी, राकेश अहिरवार, मंडी सचिव राकेश पनिका और उपसंचालक कृषि मनीष मिश्रा ने किया था।

Exit mobile version