Site icon Yashbharat.com

Barbados: हरिकेन बेरिल ने भारतीय क्रिकेट टीम को बारबाडोस में रोका, हालात गंभीर

2024 7image 12 28 575271580hurricane ll

Barbados: हरिकेन बेरिल ने भारतीय क्रिकेट टीम को बारबाडोस में रोका, हालात गंभीर, भारतीय क्रिकेट टीम, जो हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न मना रही थी, अभी तक भारत नहीं लौट पाई है। इसका कारण बारबाडोस में आया हरिकेन बेरिल है, जिसके कारण टीम इंडिया होटल में ही फंसी हुई है और हवाई सेवाएं पूरी तरह से बाधित हैं।

नेशनल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम, जो हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न मना रही थी, अभी तक भारत नहीं लौट पाई है। इसका कारण बारबाडोस में आया हरिकेन बेरिल है, जिसके कारण टीम इंडिया होटल में ही फंसी हुई है और हवाई सेवाएं पूरी तरह से बाधित हैं।

कितना खतरनाक है हरिकेन बेरिल?

यह कोई सामान्य तूफान नहीं है। यह एक कैटेगरी-4 का हरिकेन है, लेकिन हवाओं की स्पीड के कारण इसे कैटेगरी-5 के तूफान के रूप में वर्गीकृत किया जा रहा है। इस तूफान में हवाएं 257 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जिसके चलते बारबाडोस का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है, और बिजली और पानी की सप्लाई ठप हो गई है। कई घरों की छतें उड़ गई हैं और तेज बारिश के कारण चारों तरफ पानी ही पानी है। प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।

 

कौन-कौन से क्षेत्र प्रभावित हैं?

बारबाडोस के अलावा सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइन द्वीप समूह, ग्रेनेडा और टोबैगो भी इस हरिकेन की चपेट में हैं। इसके पास के क्षेत्र जैसे डोमिनिका और हैती में भी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। औसतन, ऐसे तूफान हर 10 साल में एक बार आते हैं और इनकी क्लोकवाइज घूमती हवाएं इसे और खतरनाक बनाती हैं।

नॉर्मल तूफान से कितना अलग है हरिकेन?

हरिकेन एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात या Tropical Cyclone तूफान होता है। यह समुद्र के ऊपर तब बनता है जब समुद्र का तापमान बढ़ने से हवा गर्म होकर ऊपर उठ जाती है और वहां ठंडी हवा आकर चक्रवात का निर्माण करती है। उत्तरी अमेरिका और कैरेबियन आइलैंड में आने वाले तूफानों को हरिकेन कहा जाता है। इसकी घूमकर आने वाली हवाएं इसे और भी खतरनाक बनाती हैं।

इंसान के उड़ने की संभावना कितनी?

तेज हवाएं इंसान को हवा में उड़ा सकती हैं, खासकर जब हवाओं की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक हो। सामान्यत: 70 माइल प्रति घंटे (लगभग 113 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार वाली हवाएं भी ग्रेविटी के फोर्स को मात दे सकती हैं और इंसान को अपनी जगह से हिला सकती हैं।

टीम इंडिया कब लौटेगी?

तूफान का असर कम होने पर हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए विशेष चार्टर्ड विमान का इंतजाम किया है। यह विमान मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे बारबाडोस से उड़ान भरेगा और शाम 7:45 बजे दिल्ली पहुंचेगा।

Exit mobile version