Site icon Yashbharat.com

बरही पुलिस द्वारा भारी मात्रा में 2850 किग्रा अवैध महुआ लाहन जप्त कर की नष्टीकरण की कार्यवाही

IMG 20250402 WA0022

बरही पुलिस द्वारा भारी मात्रा में 2850 किग्रा अवैध महुआ लाहन जप्त कर की नष्टीकरण की कार्यवाह

नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत  पुलिस अधीक्षक  कटनी  अभिजीत रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार डेहरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी विजयराघवगढ़  वीरेंद्र धार्वे द्वारा थाना प्रभारी बरही शैलेन्द्र सिंह यादव एवं थाना बरही के बल के साथ मुखबिर की सूचना पर कि चैत्र नवरात्र बाद कच्ची महुआ शराब विक्रय हेतु भारी मात्रा में शराब बनाने की तैयारी चल रही है के आधार पर पारधी समुदाय बहुल गांव खिरहनी में रेड कार्यवाही की गई। रेड के दौरान भारी मात्रा में 190 कंटेनर(डिब्बों) जिनमें प्रत्येक कंटेनर में 15 kg कुल मात्रा 2850 किलो महुआ लाहन कीमत लगभग 2,85,000 रुपए को मौके पर मिलने पर जप्त कर नष्टीकरण की कार्यवाही की गई ।

सम्पूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी विजयराघवगढ़  वीरेन्द्र धार्वे,थाना प्रभारी बरही निरी .शैलेंद्र सिंह यादव , एसआई विनोदकांत सिंह,एएसआई दिनेश गौतम, प्रआर अजय पाठक, सतीश हल्दकार, उदय पाल सिंह,आर विवेक ,अवधेश प्रताप सिंह,आर चालक संजय पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Exit mobile version