Site icon Yashbharat.com

Bank Holiday October: नवरात्रि से लेकर दिवाली तक, अक्टूबर में इतनी छुट्टियां

images 12
Bank Holiday October: नवरात्रि से लेकर दिवाली तक, अक्टूबर में इतनी छुट्टियां। आपको पता होने चाहिए ये तारीखें, नवरात्रि से लेकर दिवाली तक, अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार है।  सितंबर महीने के कुछ ही दिन बचे हैं, जिसके बाद अक्टूबर महीना शुरू हो जाएगा। अक्टूबर माह शुरू होते ही देश में त्योहारों का सिलसिला आरंभ हो जाएगा।

महीने की शुरुआत में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी रहेगी। इसके बाद छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस महीने नवरात्रि से लेकर दिवाली तक कई पर्व हैं। ऐसे में अक्टूबर में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक ने हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है।

अक्टूबर में गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार हैं। इसके अलावा बैंक के हर दूसरे व चौथे शनिवार और चार रविवार की छुट्टियां रहेंगी। कई शहरों में स्थानीय पर्व के आधार पर बैंक बद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको अक्टूबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो यहां दी गई छुट्टियों की लिस्ट एक बार देख लें।

अक्टूबर में बैंक कब बंद रहेंगे?

2 अक्टूबर (बुधवार)- महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

3 अक्टूबर (गुरुवार)- को शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक हॉलिडे है।

10 अक्टूबर (गुरुवार)- महासप्तमी के मौके पर बैंक की छुट्टी रहेगी।

11 अक्टूबर (शुक्रवार)- महानवमी के मौके पर बैंक हॉलिडे रहेगा।

12 अक्टूबर (शनिवार)- दशहरा और दूसरा शनिवार

13 अक्टूबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।

17 अक्टूबर (गुरुवार)- काटी बिहू के अवसर पर असम में बैंक अवकाश रहेगा। साथ ही वाल्मिकी जयंती के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक में काम नहीं होगा।

26 अक्टूबर (शनिवार)- महीने का चौथा शनिवार के कारण पूरे देश और परिग्रहण दिवस के चलते जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।

27 अक्टूबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।

31 अक्टूबर (गुरुवार)- नरक चतुर्दशी और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बैंक अवकाश रहेगा।

Exit mobile version