Site icon Yashbharat.com

खुद का घर सुरक्षित नहीं भारत को असुरक्षित बता रहा बांग्लादेश, आईसीसी से की श्रीलंका में मैच कराने की मांग

bgalthasha tama 38757c56fc4fef0ad55cfb8be17676eb

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) द्वारा भारत में होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबलों को श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। दिलचस्प बात यह है कि यह मांग ऐसे समय पर आई है, जब खुद बांग्लादेश गंभीर राजनीतिक अस्थिरता, हिंसा और अल्पसंख्यकों पर हमलों की आग में झुलस रहा है, लेकिन भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में अपनी राष्ट्रीय टीम भेजने से इनकार करते हुए दावा किया कि मौजूदा परिस्थितियों में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर आशंका है। इसी आधार पर बीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से अनुरोध किया है कि टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के सभी मैच भारत की बजाय सह-मेजबान श्रीलंका में कराए जाएं। यह मांग ऐसे समय पर आई है, जब आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर रिलीज कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश में इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दे दिया गया और इसे भारत-बांग्लादेश संबंधों से जोड़कर देखा जाने लगा।

बीसीबी ने आईसीसी से की श्रीलंका में मैच कराने की मांग
बीसीबी ने रविवार को जारी बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों में हुए घटनाक्रमों की समीक्षा के बाद बोर्ड ने भारत में बांग्लादेशी टीम की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। सरकार की सलाह को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने मौजूदा परिस्थितियों में टीम को भारत न भेजने का निर्णय लिया। बीसीबी ने कहा, ‘बोर्ड ने पिछले 24 घंटों के घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए स्थिति की विस्तार से समीक्षा की और भारत में होने वाले मैचों में बांग्लादेश नेशनल टीम की भागीदारी से जुड़ी कुल परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। मौजूदा स्थिति का पूरी तरह से आकलन करने और भारत में बांग्लादेश दल की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं और बांग्लादेश सरकार की सलाह पर विचार करने के बाद, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फैसला किया है कि मौजूदा हालात में बांग्लादेश नेशनल टीम टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं जाएगी।’

Exit mobile version