BAN vs IND Live: शमी का शानदार प्रदर्शन, जाकिर और तौहीद की साझेदारी तोड़ी; भारत को आखिरकार मिली छठी सफलता। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जाकिर अली और तौहीद ह्रदोय के बीच छठे विकेट के लिए हुई 154 रनों की साझेदारी को तोड़ा। शमी ने जाकिर को आउट किया जो उनका 200वां वनडे विकेट है। जाकिर और तौहीद ने टीम को मुश्किल से उबारा। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए, लेकिन जाकिर शमी की गेंद पर बडा शॉट खेलने के चक्कर में कोहली को कैच थमा बैठे। जाकिर 114 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 68 रन बनाए।
IND vs BAN Live Score: तौहीद का पचासा
जाकिर अली के बाद तौहीद ह्रदोय ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है। इन दोनों बल्लेबाजों ने बांग्लादेश को संकट से उबारा। इन दोनों की शानदार पारी से बांग्लादेश ने 37 ओवर की समाप्ति तक पांच विकेट पर 142 रन बना लिए हैं।

