Bal Vatica: केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका शुरू, अब 3 साल के बच्चे भी ले सकेंगे एडमिशन

Bal Vatica: केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका शुरू, अब 3 साल के बच्चे भी एडमिशन ले सकेंगेराजधानी भोपाल के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-दो और तीन में इस सत्र से बाल वाटिका शुरू हो रही हैं।

Addmission Open In  kendriya Vidyalaya Play School Baal Vatica

इनमें प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन वाटिका में बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई करना सिखाया जाएगा। यह पहला मौका है जबकि निजी स्कूलों की तर्ज पर केंद्रीय विद्यालयों में तीन साल की उम्र से बच्चों को प्रवेश देने के लिए बाल वाटिका यानी प्ले स्कूल खोलने की तैयारी की जा रही है।
  केंद्रीय विद्यालयों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे

केंद्रीय विद्यालयों में प्ले स्कूल खोलने का उद्देश्य यह है कि जल्द से जल्द तीन वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चे औपचारिक शिक्षा के दायरे में आ जाएं। बाल वाटिका में खेल-खेल में पढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। बाल वाटिका का उद्देश्य बच्चों के मन से पढ़ाई का डर निकालते हुए उन्हें रोचक तरीके से शिक्षा से जोड़ना और उनका मानसिक व बौद्धिक विकास करना है।

450 में बाल वाटिका की शुरुआत

पहले चरण में प्रदेश में करीब 25 केंद्रीय विद्यालयों में इसकी शुरुआत की जा रही है। वहीं देशभर में 1252 केंद्रीय विद्यालयों (केवी) में से 450 में बाल वाटिका की शुरुआत की जा रही है। अभी तक केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा से कक्षाएं शुरू होती थी, लेकिन अब प्री-प्रायमरी कक्षाएं भी संचालित होंगी। इसमें पढ़ाने के लिए अतिथि शिक्षकों की भी भर्ती की जा रही है।

बता दें कि शिक्षा मंत्रालय ने पिछले साल केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका शुरू करने के निर्देश दिए थे। मप्र में इसकी शुरुआत इस सत्र से की जा रही है।

Exit mobile version