Site icon Yashbharat.com

bajaj group की नजर स्वास्थ्य सेवा उद्यम पर, किया विस्तार योजनाओं का ऐलान

BAJAJ GROUP

 bajaj group :  अस्पतालों की श्रृंखला के जरिये स्वास्थ्य सेवा में प्रवेश की तैयारी कर रहा है। खबरों में यह दावा किया गया है। निवेश योजनाओं को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। स्वास्थ्य सेवा कारोबार उद्यम का नेतृत्व नीरव बजाज द्वारा किए जाने के आसार हैं, जो मुकंद में कॉरपोरेट रणनीति संभालते हैं।

 bajaj group :  देश में अस्पताल क्षेत्र विकास की राह पर चल रहा है। देश की शीर्ष निजी अस्पताल श्रृंखलाओं ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रमुख विस्तार योजनाओं का ऐलान किया है। वित्त वर्ष 2023-24 में प्रति दिन प्रति बिस्तर मरीज के औसत राजस्व (एआरपीओबी) में वृद्धि दर्ज करने के कारण ऐसा हुआ है। इससे सेवाओं की बढ़ती मांग का पता चलता है।

 bajaj group :  अगर स्वास्थ्य सेवा के दायरे की बात करें तो भारत काफी हद तक कम सेवा वाला देश है। ओईसीडी के इन आंकड़ों पर गौर करें – देश में हर 10,000 लोगों के लिए के लिए पांच बिस्तर और 8.6 डॉक्टर थे। ये आंकड़े दुनिया में सबसे कम हैं।

READ MORE : https://अनुच्छेद-370 के पांच साल: एक तारीख, दो ऐतिहासिक घटनाएं, जम्मू-कश्मीर की राह में नए सवाल और उम्मीदें

 bajaj group :  स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार इस बात की संभावना है कि देश में जीवन प्रत्याशा साल 2031 तक 70 वर्ष पार कर जाएगी जिससे वृद्ध लोगों की संख्या में इजाफा होगा। साल 2031 में आबादी में बुजुर्ग नागरिकों की हिस्सेदारी साल 2011 के 8.5 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 13 प्रतिशत होने की उम्मीद है। बजाज समूह के लिए इस क्षेत्र में उतरने का यह सही वक्त हो सकता है

Exit mobile version