Site icon Yashbharat.com

बहोरीबंद की बेटी तृप्ति मिश्रा ने बढ़ाया गौरव, ब्राह्मण सम्मेलन में हुई सम्मानित

IMG 20250622 WA0009

कटनी। बहोरीबंद की बेटी तृप्ति मिश्रा ने बढ़ाया गौरव, ब्राह्मण सम्मेलन में हुई सम्मानित। जिला स्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बहोरीबंद की बेटी तृप्ति मिश्रा ने बढ़ाया गौरव, ब्राह्मण सम्मेलन में हुई सम्मानित

इसी क्रम में कुमारी तृप्ति मिश्रा, पिता स्व. श्री सुशील मिश्रा, ग्राम सलैया प्यासी, विकासखंड बहोरीबंद को भी सम्मानित किया गया। तृप्ति ने वर्ष 2024-25 में कक्षा 12वीं में सभी विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त करते हुए 90% अंक अर्जित किए हैं। उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, परोहा पिपरिया से अध्ययन किया है।

ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में तृप्ति की इस शानदार उपलब्धि को सराहा गया और समाज ने उन्हें मंच पर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक विजयराघवगढ़ श्री संजय पाठक एवं विधायक बहोरीबंद श्री प्रणय पांडे उपस्थित रहे। अतिथियों ने कुमारी तृप्ति को प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version