Site icon Yashbharat.com

bageshwar dham बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री को हो गया था रेल दुर्घटना का आभाष?

images 75

bageshwar dham क्या बालासोर रेल दुर्घटना का आभाष बाबा बाघेश्वर के महंत धीरेन्द्र शास्त्री हो गया था? यह प्रश्न उठा है क्योंकि पंडित धीरेंद्र शास्त्री से जब पूछा गया कि क्या उन्हें बालासोर जैसी घटनाओं का पहले से अंदेशा हो जाता है क्या? इस पर पंडित धीरेंद्र ने कहा कि संकेतों का अनुभव होता है। पता होना अलग, टालना अलग है। श्रीकृष्ण भगवान को भी पता था कि महाभारत होगी, लेकिन वे टाल नहीं सके। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने ओडिशा ट्रेन हादसे पर दुख जताया और अपनी संवेदनाए जाहिर की। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि मैं प्रार्थना करता हूं कि देश में कभी ऐसी घटनाएं न घटे। धीरेंद्र शास्त्री ने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। बागेश्वर बाबा के दरबार में अर्जी लगी है कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएं।

ट्रोल हो रहे धीरेंद्र शास्त्री

मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने चमत्कारों के लिए देशभर में सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे पर्ची निकालकर किसी के भी बारे में सारी बातें बताने का दावा करते हैं। वे भविष्यवाणी करते भी नजर आते हैं। ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर किए दावे के बाद कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि जब बाबा में भविष्य देखने की शक्ति है तो उन्होंने बालोसर ट्रेन हादसे को क्यों नहीं टाला? या पहले से हादसे की जानकारी क्यों नहीं दी ताकि हादसा टाला जाए। इसी तरह से लोग कई सवाल पंडित धीरेंद्र शास्त्री से पूछ रहे हैं।

Exit mobile version