आयुष्मान कार्डधारी मरीजों को चिह्नित करने के बाद उनसे कहा जाता है कि उन्हें उपचार के लिए इंदौर आकर अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा।
उपचार पूरी तरह से निश्शुल्क रहेगा लेकिन कुछ औपचारिकताएं करनी होंगी। निश्शुल्क उपचार के लालच में मरीज इंदौर आकर अस्पताल में भर्ती तो हो जाते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता होता कि उन्हें वास्तव में क्या बीमारी है और अस्पताल उनके उपचार के नाम पर शासन से कितना पैसा वसूल कर रहे हैं? इलाज के नाम पर मरीजों को लंबे समय तक अस्पताल की आइसीयू में भर्ती दिखाया जाता है।
अस्पताल का पंजीयन निरस्त हो चुका है
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद पिछले दिनों भोपाल से आई टीम ने इंदौर के कुछ अस्पतालों का निरीक्षण किया था। इसमें कई खामियां सामने आई थीं।
आरंभिक जांच में यह बात सामने आई थी कि इन निजी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्डधारी मरीजों को निश्शुल्क इलाज के नाम पर जबरन आइसीयू में भर्ती रखा जाता है।
आयुष्मान योजना में हर बीमारी के लिए एक कोड होता है। मरीज को भर्ती करते वक्त अस्पताल को मरीज की जानकारी पोर्टल पर देनी होती है। इसमें बीमारी का कोड भी देना होता है।
अस्पताल में भर्ती मरीज को इस कोड की कोई जानकारी नहीं होती। अस्पताल इसी का फायदा उठाते हैं। मामूली बीमारी से पीड़ित आयुष्मान कार्डधारी को भी गंभीर बताकर इलाज किया जाता है।
स्वास्थ्य विभाग ने इंडेक्स अस्पताल का पंजीयन निरस्त कर दिया जबकि लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल का पंजीयन निरस्त करने की तैयारी कर ली है। लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल और मालवा अस्पताल तो फर्जीवाड़े में दूसरे अस्पतालों से एक कदम आगे निकले। इन दोनों अस्पतालों ने पांच मरीज भर्ती कराने पर लकी ड्रा के माध्यम से दुपहिया वाहन देने की घोषणा तक कर दी थी।
बात करने से बचते रहे अस्पताल के डायरेक्टर जैन
मीडिया ने लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल के डायरेक्टर डा. आनंद जैन से उनका पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन वे बात करने से बचते रहे। रिपोर्टर अस्पताल भी पहुंचे।
वहां मिले कर्मचारी ने मोबाइल पर डा. जैन से बात कराने की कोशिश की लेकिन नईदुनिया का नाम सामने आते ही उन्होंने काल काट दिया। अस्पताल के मैनेजर डा. इरफान खान से बात कर अस्पताल का पक्ष रखने को कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि इस बारे में सिर्फ डा. जैन ही बात करेंगे। डा. जैन के मोबाइल नंबर पर मैसेज भी किया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया
जांच कर रहे
लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल को लेकर इस तरह की शिकायतें मिली हैं। आयुष्मान योजना में भी गड़बड़ी हुई है। हम इस संबंध में जांच कर रहे हैं। इसकी रिपोर्ट वरिष्ठों को भेजी जाएगी।
-डा. प्रदीप गोयल, सिविल सर्जन इंदौर
Related Articles
-
ब्रेकिंग न्यूज़ -कटनी स्टेशन पर डीआरआई का गोल्ड ऑपरेशन, 3 किलो सोने के साथ सागर के दो युवक हिरासत में -
कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री के बयान के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सांकेतिक पुतला दहन -
डिजिटल पहल लाई रफ्तार: नामांतरण प्रकरणों के निराकरण में 51% की वृद्धि, जुलाई में 162 प्रकरणों का निपटारा”निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की ऑनलाइन व्यवस्था से राजस्व सेवाओं में बढ़ी पारदर्शिता और जवाबदेही’ -
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर निगमायुक्त का जोर,समीक्षा बैठक में विभागवार प्रकरणों की प्रगति परखी, 50 व 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश -
श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, सेवा और सद्भाव का महापर्व है – मनीष पाठक -
31 वर्ष की सेवा के बाद सहायक शिक्षिका सरोज जाटव सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में दी भावभीनी विदाई -
चुनावी मोहरा नहीं, स्थायी सम्मान: भदोही बना संत रविदास नगर; जानिए सीएम योगी के सांस्कृतिक विज़न पर अनिल चौधरी की विशेष टिप्पणी -
20 साल की मेहनत और ईरान का पैसा स्वाहा: IDF ने साउथ लेबनान में हिज्बुल्लाह का मुख्य अंडरग्राउंड कमांडर सेंटर उड़ाया -
बचपन सुरक्षित होगा, तभी विकसित होगा सशक्त भारत: मिशन वात्सल्य के तहत कटनी में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित -
बच्चों में रटने की नहीं, तार्किक सोच विकसित करें शिक्षक-कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी -
शिक्षक पढ़ाएंगे या विधायक जी की फाइलें संभालेंगे? विधायक रीति पाठक के कार्यालय में शिक्षक की तैनाती को हाई कोर्ट में चुनौती -
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस को बड़ा झटका: जिला उपभोक्ता आयोग ने बिना ठोस आधार के क्लेम खारिज करने पर सुनाया ऐतिहासिक फैसला, ब्याज सहित हर्जाना देने का निर्देश -
देश के करोड़ों किसानों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात-PM-Kisan योजना अगले 5 साल के लिए मंजूर; 3.15 लाख करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत -
जब छात्रों के बीच घुटनों के बल बैठे कलेक्टर… और मुस्कुराहटों से भर उठी कक्षा,सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में विशेष विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और जिजीविषा ने जीता कलेक्टर का दिल -
अकादमिक फोकस हो शिक्षा विभाग की प्राथमिकता,कलेक्टर ने किया जनशिक्षकों और डी एल एड कोर्स के विद्यार्थियों से संवाद -
अंकित शर्मा हत्याकांड में पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद; कोर्ट बोली- ‘जानवरों की तरह मारा गया’ -
उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला का 30 साल पुराना रिश्ता खत्म: आपसी सहमति से तलाक पर लगी मुहर; SC पहुंचे कपिल सिब्बल -
48 घंटे में हत्या का खुलासा: ढीमरखेड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा -
टीकमगढ़ CMHO कार्यालय में लोकायुक्त का छापा- नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्वत लेते MPW देशराज घोष रंगे हाथों गिरफ्तार -
MP के मंदिरों में पुजारी नियुक्ति प्रक्रिया को जबलपुर हाई कोर्ट में चुनौती; SC-ST और OBC वर्ग को अवसर न देने का आरोप
