Ayodhya Ram Mandir: भिंड में तैयार हुई श्री राम की तैरती हुई प्रतिकृति, गिनीज बुक में शामिल करने का किया प्रयास
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक अनोखी पहल की गई है। यहां के गौरी सरोवर में सोमवार की सुबह श्रीराम मंदिर (Ram Mandir) की 84 फीट ऊंची और 42 फीट लंबी तैरती हुई प्रतिकृति बनाई गई। मौजेक आर्ट विधि का उपयोग कर बनाई गई इस तरह की देश में यह प्रतिकृति के दावे को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड एवं इंडिया बुक का रिकार्ड में दर्ज कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने कागजी प्रक्रिया भी पूरी की है।
1,23,000 पिक्सल का उपयोग किया गया है बनाने में
10 दिन में इस प्रतिकृति को बनाने में नगर पालिका, महिला बाल विकास, जन अभियान परिषद एवं स्कूली छात्र-छात्राओं सहित 200 लोगों ने सहयोग किया। इसे भिंड वाटर स्पोर्ट्स संरक्षक राधेगोपाल यादव, मुंबई से प्रशिक्षत रघुराज तिवारी और बृजराज तिवारी के नेतृत्व में तैयार किया गया है। इसे बनाने में 1,23,000 पिक्सल से पेंट का उपयोग किया गया है। इसकी विशेषता है कि दूर से देखने पर जो रंग दिखाई पड़ते हैं उन रंगों का पूरी प्रतिकृति में कहीं भी उपयोग नहीं किया गया है। हरे, लाल, नीला, पीला, काला, सफेद से यह राममंदिर की प्रतिकृति तैयार की गई है। Ayodhya Ram Mandir
गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने की जताई उम्मीद
भिंड जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि इस प्रतिकृति को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने के लिए आवेदन किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी पुष्टि हो जाएगी। Ayodhya Ram Mandir
इस प्रतिकृति को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग गौरी सरोवर पहुंचे। लोगों ने इस अनोखी प्रतिकृति की खूब प्रशंसा की।