Saturday, May 23, 2026
Latest:
Latest

Ayodhya Dham: अयोध्या में पीएम मोदी का रोड शो, Live Video

Ayodhya Dham: अयोध्या धाम में पीएम मोदी का रोड शो है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या दौरे पर हैं। यह चौथा मौका है जब प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी भगवान राम की नगरी में आए हैं। यहां 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है।

GCkpGOYbUAAk4Qj

पीएम मोदी यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और 15,700 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात भी देंगे। पीएम मोदी का विशेष विमान एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां से पीएम रोड शो के रूप में अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों का हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही रेलवे स्टेशन के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। अयोध्या में पीएम मोदी के स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं। देखिए वीडियो

इससे पहले पीएम मोदी का यह दौरा अहम माना जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम