FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Ayodhya Breaking अयोध्या राम मंदिर परिसर में तैनात PAC जवान को लगी गोली

Ayodhya अयोध्या राम मंदिर परिसर में तैनात PAC जवान को लगी गोली

Ayodhya Breaking राम की नगरी अयोध्या में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राम मंदिर के परिसर के सामने तैनात पीएसी PAC के जवान को अचानक गोली लग गई है। अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में तैनात जवान को संदिग्ध हालत में गोली लग गई। आवाज सुनकर उसके साथी पहुंचे तो राम प्रताप के सीने में गोली लगी थी। वो जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें मंडलीय हॉस्पिटल दर्शननगर में भर्ती कराया गया। जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए किया रेफर कर दिया गया।

IG प्रवीण कुमार ने बताया कि एक प्लाटून कमांडर को गोली लगी है। दुर्घटनावश चली गोली सीने से हो पार हो गई। इसके चलते शरीर के कई अंदरूनी हिस्से को नुकसान हुआ। तत्काल एंबुलेंस बुलाई गई और लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। फिलहाल स्थिति नाजुक है और इलाज किया जा रहा है। साथ ही मामले की आगे की जांच की जा रही है।

घायल जवान अमेठी के रहने वाले हैं। उनका परिवार लखनऊ में रहता है। पुलिस कमांडो को गोली कैसे लगी है। इसकी जांच कर रही है।

Back to top button