Site icon Yashbharat.com

भदौरा के पास अनियंत्रित होकर पलटा आटो, 10 लोग घायल

IMG 20240627 WA0009 1

कटनी। बड़वारा थाना अंतर्गत भदौरा रोड पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ऑटो में सवार 10 से 13 लोग जिसमे महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे घायल हो गए।

गंभीर घायलो को इलाज के बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया वही घटना में गंभीर घायलो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार आटो सवारियों को लेकर मझगवां की ओर आ रहा था इसी दौरान भदौरा के पास ऑटो का एक टायर पंचर हो गया। इसी दैरान आटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना में किसी तरह की ज हानि की खबर नहीं है।

Exit mobile version