Site icon Yashbharat.com

AUSvsIND: आखिरी ओवर में थम गईं थीं सांसें, पढ़ें एक-एक गेंद का रोमांच

as vs ind kohli

as vs ind kohli

AUSvsIND: आखिरी ओवर में थम गईं थीं सांसें, पढ़ें एक-एक गेंद का रोमांच टीम इंडिया ने रविवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर्स में पांच विकेट के नुकसान पर रन बनाए। जवाब में भारत ने दो गेंदें शेष रहते ही 195 रन बनाकर यह मैच अपने नाम कर लिया।

एक समय में यह मैच रोमांचक मोड़ पर चला गया था। टीम इंडिया को जीत के लिए छह गेंदों में 14 रन की दरकार थी, मगर हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर में शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई। ऐसे में आइए जानते हैं एक-एक गेंद का रोमांच?
आखिरी ओवर का रोमांच

पहली गेंद:
डेनियल सैम्स ने स्लो गेंद फेंकी, जिसपर हार्दिक पांड्या ने 2 रन लिया। यहां से टीम इंडिया को जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी।

दूसरी गेंद:
सैम्स की इस गेंद पर पांड्या ने लॉन्ग ऑन में शानदार छक्का लगाया। इसके बाद जीत के लिए छह रन की दरकार थी।
छक्का मारकर हार्दिक पांड्या ने दिलाई सीरीज

तीसरी गेंद:
इस गेंद पर पांड्या ने कोई रन नहीं लिया।

चौथी गेंद:
सैम्स की चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने छक्का मारकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। 

Exit mobile version