katni

Attention Please: 20 मिनट में रीठी पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर, प्रार्थी को सुपुर्द की बाइक

Attention Please: 20 मिनट में रीठी पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर, प्रार्थी को सुपुर्द की बाइक।   रीठी थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा हरदुआ पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी विजेंद्र तिवारी की सक्रियता से चोरी की गाड़ी 20 मिनट में बरामद की जाकर प्रार्थी को सुपुर्द की गई।

रीठी थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र ,ए एस आई विजेंद्र तिवारी विनोद पटेल सुनील बागरी तथा पुलिस विभाग की जम कर साराहना किया मामला कछ इस प्रकार है कि आज मुस्ताक अहमद निवासी रीठी ऑफिस कटनी से अपने घर रीठी जा रहा था देवगांव बस स्टैंड पर गाड़ी खड़ी करके मुस्ताक पान खाने लगा इस समय उसकी गाड़ी किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली।

तत्काल मुस्ताक ने इसकी सूचना थाना रीठी, हंड्रेड डायल तथा हरदुआ पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी को दी पुलिस ने सब तरफ से नाकाबंदी कर चेकिंग चालू कर दी पुलिस कि सक्रियता के चलते वाहन चोर वहांन को चोरी कर नहीं ले जा पाया एफ आई आर से पहले पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद कर के प्रार्थी को सुपुर्द की सम्पूर्ण क्षेत्र कि जनता ने कटनी पुलिस कि तत्परता कि सराहना की है

Back to top button