katniमध्यप्रदेश

लोहे के कड़े से युवक के चेहरे पर हमला, जातिसूचक गाली देने का आरोप,पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, बड़वारा पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया मामला

लोहे के कड़े से युवक के चेहरे पर हमला, जातिसूचक गाली देने का आरोप,पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, बड़वारा पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया मामल

 

कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के छोटी विलायत (विलायत कलां) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के दौरान मारपीट, अश्लील गाली-गलौज और जातिसूचक अपमान का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान दो युवकों ने एक युवक और उसके चाचा के साथ अभद्रता करते हुए लोहे के कड़े से हमला कर दिया। हमले में युवक के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर बड़वारा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, विलायत कलां निवासी अनंत प्रताप सिंह अपने चाचा नरेंद्र सिंह के साथ मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही रामकुमार रजक और पूरन रजक वहां पहुंचे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने अनंत प्रताप सिंह और उनके चाचा के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

पीड़ित पक्ष द्वारा विरोध करने पर विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने हाथ में पहने लोहे के कड़े से अनंत प्रताप सिंह के चेहरे पर हमला कर दिया। वार से उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया।

घटना के बाद पीड़ित को उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। शिकायत के आधार पर बड़वारा पुलिस ने रामकुमार रजक और पूरन रजक के खिलाफ BNS की धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 3(5) तथा SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button