सैफ अली खान के घर पर हमला : 10 बॉडीगार्ड, 6 ड्राइवर के बावजूद हमलावर ने किया हमला, जांच जारी

saif ali khan 3

सैफ अली खान के घर पर हमला : 10 बॉडीगार्ड, 6 ड्राइवर के बावजूद हमलावर ने किया हमला, जांच जारी। एक्टर सैफ अली खान के ऊपर गुरुवार देर रात उनके बांद्रा स्थित घर में चाकू से हमला किया गया. जिसके बाद लीलावती अस्पताल उनकी सर्जरी की गई. फिलहाल वे सुरक्षित हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सैफ अली खान के घर में कितना स्टाफ है? कितने बॉडीगार्ड सैफ और करीना की सुरक्षा करते हैं. आइये जानते हैं।

सैफ अली खान की सेहत को लेकर उनकी टीम की तरफ से बयान सामने आया है. जिसमें बताया गया कि सैफ अली खान सर्जरी से बाहर आ गए हैं और खतरे से बाहर हैं. इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी सुरक्षित हैं. सैफ को ICU में शिफ्ट कर दिया गया है. सैफ और करीना के आस पास उनके स्टाफ का पूरा घेरा रहता है. कौन- कौन है उनके स्टाफ में आइये जानते हैं

स्टाफ के घेरे में रहते हैं सैफ-करीना

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के पास बड़ा स्टाफ का घेरा है.इसमे पीएस,पीआरओ,ड्राइवर,माली,बॉडीगार्ड शामिल हैं. इसमे दोनों ( सैफ और करीना ) का मिलाकर 13 लोग है. घर का स्टाफ 4 लोगों का है. सैफ और करीना के पास कुल 6 ड्राइवर हैं. अलग-अलग बॉडी गार्ड मिलाकर ये संख्या भी 10 है. इनमें से सैफ और करीना के पास हमेशा 13 लोगों का स्टाफ दिन हो या रात मौजूद रहता है।

सवालों के जवाब ढूंढने में लगी पुलिस

सैफ अली खान पर हमले को लेकर कई सवाल अब भी ऐसे हैं कि जिनका जवाब मुंबई पुलिस ढूंढ रही है. इस मामले की जांच एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दयानायक कर रहे हैं. इसमें पता लगाया जा रहा है कि हमलावर चोरी के इरादे से घुसा था, या फिर हमले की प्लान से ही अंदर एंटर हुआ था.

इसे भी पढ़ें-  रतलाम के रावटी में मतांतरण के खेल का पर्दाफाश: 'चमत्कारी पानी' पिलाकर दबाव बनाने वाले दंपती पर FIR दर्ज

सैफ के घर में लगे CCTV में कोई भी शख्स आते-जाते नहीं दिखा है. पुलिस की माने तो मेन गेट से घर अंदर कोई नहीं आया है. इसके अलावा फोर्स एंट्री का भी कोई साइन अब तक पुलिस को नहीं मिला है. पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड्स और कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए हैं. इसके अलावा 3 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।