Site icon Yashbharat.com

ATS ने सिमी के दो लोगों को किया गिरफ्तार

02 06 2019 policeadfspb 19276910 153027675 m

नई दिल्ली। आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने सिमी (प्रतिबंधित संगठन) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों लंबे समय से फरार थे। इनमें से एक को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से और दूसरे को दिल्ली के ओखला से गिरफ्तार किया गया है।
महाराष्ट्र पुलिस का आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त होने के मामले में 40 वर्ष के एक व्यक्ति को शुक्रवार को मध्यप्रदेश से ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गया। मुंबई एटीएस को इस व्यक्ति की पिछले 13 वर्षों से तलाश थी।

मध्य प्रदेश एटीएस के एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई एटीएस मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के जाकिर हुसैन मार्ग निवासी अजीज अकरम को ट्रांजिट रिमांड पर शुक्रवार को मुंबई ले गई। वह गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत आरोपी है और इस मामले में उस पर मुंबई में मामला दर्ज है।

उन्होंने कहा कि मुंबई एटीएस को गुरुवार को बुरहानपुर की एक अदालत से उसकी ट्रांजिट रिमांड मिली थी। इंदौर एटीएस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने बताया, अजीज अकरम को 16 दिसंबर को मुंबई में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। वह मोहम्मद अकरम का बेटा है और पहले मुंबई में रहता था। मध्य प्रदेश पुलिस के एटीएस ने अजीज अकरम को बुरहानपुर शहर के पाला बाजार इलाके से गुरुवार को गिरफ्तार किया था।

Exit mobile version