katniमध्यप्रदेश

अथर्व ने बढ़ाया सायना इंटरनेशनल स्कूल और शहर का मान

अथर्व ने बढ़ाया सायना इंटरनेशनल स्कूल और शहर का मा

कटनी(YASHBHARAT.COM)। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सायना इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अथर्व तिवारी ने 87.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है। उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर की समदड़ीया सीटी निवासी अथर्व ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता अर्जुन तिवारी, माता ऋचा तिवारी और स्कूल टीचर को दिया है। अथर्व के अच्छे अंकों से बोर्ड एग्जाम पास करने से परिवार में भी खुशी का माहौल है। अथर्व सेवानिवृत्त उपसंचालक (पंचायत) अनंत तिवारी के पोते है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि