29 की उम्र और 300 इंटरनेशनल मैच! स्मृति मंधाना ने वो कर दिखाया जो विश्व क्रिकेट में कोई युवा खिलाड़ी नहीं कर पाया

लॉर्ड्स टेस्ट में स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड: 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की सबसे युवा खिलाड़ी बनीं; 'क्रिकेट के मक्का' पर रचा इतिहास

29 की उम्र और 300 इंटरनेशनल मैच! स्मृति मंधाना ने वो कर दिखाया जो विश्व क्रिकेट में कोई युवा खिलाड़ी नहीं कर पाया

लंदन (लॉर्ड्स): भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज और उप-कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने क्रिकेट की दुनिया में एक नया स्वर्णिम इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में उतरते ही मंधाना ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के 300 मैच पूरे कर लिए हैं.

इस उपलब्धि के साथ ही मंधाना (29 वर्ष, 357 दिन) दुनिया की सबसे कम उम्र (युवा) की महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने 300 इंटरनेशनल मैचों का आंकड़ा छुआ है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की सूने लूस (30 वर्ष, 163 दिन) और ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी (33 वर्ष, 65 दिन) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

आखिर छिप न सका प्यार: राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में हाथों में हाथ डाले दिखे लव-बर्ड्स; क्या शहनाज़ गिल के साथ रिश्ते पर लग गई ऑफिशियल मुहर?

दिग्गजों के खास क्लब में शामिल हुईं मंधाना

स्मृति मंधाना विश्व क्रिकेट में 300 या उससे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की 12वीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं. वहीं, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह मील का पत्थर हासिल करने वाली वह सिर्फ तीसरी खिलाड़ी हैं. उनसे पहले यह कमाल केवल दो दिग्गज कर पाए हैं: 29 की उम्र और 300 इंटरनेशनल मैच! स्मृति मंधाना ने वो कर दिखाया जो विश्व क्रिकेट में कोई युवा खिलाड़ी नहीं कर पाया

मंधाना ने इस मौके पर भावुक होते हुए कहा, “मुझे इस रिकॉर्ड के बारे में मैच से एक रात पहले ही पता चला. साल 2017 में जब मैंने इसी लॉर्ड्स के मैदान पर विश्व कप फाइनल खेला था, तब मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं था और मैं डरी हुई थी कि दोबारा भारत के लिए खेल पाऊंगी या नहीं. आज उसी मैदान पर 300वां मैच खेलना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है.”

Exit mobile version