Site icon Yashbharat.com

29 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में रॉयल ग्रुप कटनी ने राष्ट्रीय अधिवेशन, पुष्पगिरी, सोनकच्छ मप्र. मे बैनर प्रेजेंटेशन किया

IMG 20250303 WA0043

29 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में रॉयल ग्रुप कटनी ने राष्ट्रीय अधिवेशन, पुष्पगिरी, सोनकच्छ मप्र. मे बैनर प्रेजेंटेशन किय

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 29 वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सम्यक उज्जैन के तत्वाधान में पुष्पगिरी, सोनकच्छ मप्र. में रविवार 2 मार्च को आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम प्रातः अभिषेक पूजन किया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम सत्र का शुभारंभ सामूहिक मंगलाचरण गीत से हुआ। फेडरेशन के सभी मेंबरों द्वारा ग्रुप का बैनर जैन ध्वजा और आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के साथ प्रस्तुत किया गया इसी कार्यक्रम में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल कटनी के अध्यक्ष सिंघई अंकित जैन अमित जैन/चुना (कार्यअध्यक्ष) विवेक जैन/गोल्डी( उपाध्यक्ष) आशीष जैन (कोषाध्यक्ष) अमित जैन/बंटी (सह सचिव) सदस्यों की उपस्थिति रही ।
तत्पश्चात अधिवेशन में राष्ट्रीय पदाधिकारीगणो के साथ-साथ भारतवर्ष से लगभग 350 से अधिक ग्रुप एवं सभी 16 रीजन एवं समस्त ग्रुपों का बैनर प्रेजेंटेशन किया गया। वही दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप रॉयल कटनी को विगत वर्ष 2024 में समाजसेवा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा , खेलकूद एवम अन्य सामाजिक गतिविधियों में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए पांच अवार्ड प्राप्त हुए एवं ग्रुप के अध्यक्ष सिघईं अंकित जैन जी को श्रेष्ठ अध्यक्ष के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया जिससे ग्रुप के सदस्यों का आगामी वर्ष में भी सामाजिक गतिविधियों में बढ़कर कार्य करने के लिए मनोबल बढ़ गया ।

Exit mobile version