Site icon Yashbharat.com

12 बजे दो महिलाओं ने जिंदा नवजात बच्ची को गड्ढे में रखा और उस पर मिट्टी डालकर चली गईं

born baby

12 बजे दो महिलाओं ने जिंदा नवजात बच्ची को गड्ढे में रखा और उस पर मिट्टी डालकर चली गईंशाहजहांपुर में नगर, निगम के निर्माणाधीन कार्यालय के पास दो महिलाओं ने जिंदा नवजात बच्ची को गड्ढे में रखा और उस पर मिट्टी डालकर चली गईं। आसपास काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने बच्ची को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि अब बच्ची की स्थिति ठीक है। जब उसे लाया गया था, तब उसे सांस लेने में तकलीफ थी।

12 बजे दो महिलाओं ने जिंदा नवजात बच्ची को गड्ढे में रखा और उस पर मिट्टी डालकर चली गईं

Jyoti Malhotra जासूसी कांड में नया मोड़: NIA ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हिरासत में लिया

नगर निगम के निर्माणाधीन कार्यालय के पास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दो महिलाएं झोले में बच्ची को लेकर पहुंचीं थीं। उन्होंने बच्ची को पास में बने एक गड्ढे में रख दिया और उसके ऊपर मिट़्टी-ईंट डाल दी। बच्ची के रोने की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बच्ची को देखकर उन लोगों ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी।

 

पुलिस मौके पर पहुंची और आननफानन बच्ची को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बच्ची का ओंठ कटा हुआ है। शुरुआत में उसको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इलाज के बाद अब उसकी स्थिति ठीक है। वहीं, पुलिस बच्ची को जिंदा दफनाने का प्रयास करने वाली महिलाओं का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Exit mobile version