Site icon Yashbharat.com

Astrology: राहु के कारण मार्च 2022 तक परेशान रहेंगे बॉलीवुड के सितारे

yashbharat news

Astrology: । राहु ग्रह ने 23 सितंबर को अपनी राशि परिवर्तन की है। राहु अपनी बुध की राशि मिथुन से निकलकर शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश कर चुके हैं। जबकि केतु ने भी धनु राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है।

राहु के शुक्र की राशि में आने से फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के दिन और खराब आने वाले हैं। राहु शुक्र ग्रह की राशि मिथुन में रहते हुए 27 जनवरी 2021 को रोहिणी नक्षत्र में पहुंचेंगे, जिसके बाद फिल्मी सितारों पर मुसीबतें और अधिक बढ़ेंगी। राहु 18 साल पहले इसी स्थिति में आया था तब सितंबर 2002 में सलमान खान हिट एंड रन केस में अरोपित बनाए गए थे।

ज्योतिषाचार्य सतीश सोनी के अनुसार सौरमंडल में 7 ग्रह सीधी चाल चलते हैं जबकि राहु व केतु दो ऐसे ग्रह हैं जो कि हमेशा उल्टी चाल ही चलते हैं। राहुु तीसरी राशि मिथुन से निकलकर अब दूसरी राशि वृषभ में आए हैं। जबकि केतु धनु से निकलकर वृश्चिक मंगल की राशि में आए हैं।

राहु व केतु को ज्योतिषभाषा में मायावी व रहस्यमई व पाप ग्रह माना जाता है। यह सौरमंडल में दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन इसके बाद भी इनका प्रभाव काफी परेशानीदायक व कई लोगों के लिए प्रभावशील रहता है। राहु व केतु दो ऐसे ग्रह हैं जो कि बिगड़ जाएं तो राजा को रंक बना देते हैं और मेहरबान हो जाएं तो रंक को राजा बना देते हैं।

शुक्र ग्रह वैभव, सौंदर्य व विलासिता का प्रतिनिधित्व करता है। राहु व केतु की एक खासियत यह भी है कि यह राशि परिवर्तन से एक-दो माह पहले अपनी पटकथा लिख देते हैं अर्थात पृष्टभूमि तैयार कर लेते हैं, जो कि फिल्म जगत में सुशांत सिंह आत्महत्या मामले से प्रारंभ होकर ड्रग तक आ पहुंची है।

Exit mobile version