Friday, May 15, 2026
Latest:
Latestराष्ट्रीय

Assembly Election Results 2023 Live: त्रिपुरा-मेघालय-नगालैंड में मतगणना शुरू, त्रिपुरा में कांटे की टक्कर, मेघालय NPP नागालैंड में NDPP

Meghalaya Tripura Nagaland Vidhan Sabha Chunav Result In Hindi: उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई। तीनों राज्यों में 60 सदस्यीय विधानसभा हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी को 60 सीटों के लिए चुनाव कराए गए थे, जबकि मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव हुए थे।

रुझान

त्रिपुरा 60 सीट

  • BJP 28
  • लेफ्ट 18
  • टीएमपी 13
  • अन्य 1

मेघालय 60 सीट

  • कांग्रेस 05
  • एनपीपी 22
  • बीजेपी 07
  • टीएसी 06
  • अन्य 20

नागालैंड 60 सीट

  • एनडीपीपी 37
  • एनपीएफ 04
  • कांग्रेस 01
  • अन्य 18

 

मतगणना केंद्र के बाहर भारी सुरक्षा तैनात: मेघालय

मेघालय विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। तुरा के विस्तार प्रशिक्षण केंद्र के मणगणना स्थल पर हलचल शुरू हो गई है। यहां भारी सुरक्षा तैनात की गई है।

तीनों राज्यों में मतगणना शुरू

त्रिपुरा-मेघालय और नगालैंड में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। तीनों राज्यों में 60-60 विधानसभा सीटे हैं। त्रिपुरा में 60 सीटों पर मतगणना हो रही है तो मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम