FEATUREDLatestखेलराष्ट्रीय

Asian Games Live: गोल्फ के बाद शूटिंग में भी भारत को मिला रजत पदक, 10 स्वर्ण सहित अब तक भारत की झोली में 40 मेडल

Asian Games Live: गोल्फ के बाद शूटिंग में भी भारत को मिला रजत पदक, 10 स्वर्ण सहित अब तक भारत की झोली में 40 मेडल  आज एशियाई खेलों का आठवां दिन है। शुरुआती सात दिन में 40 पदक जीतकर भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर है।

एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ और सातवें दिन पांच पदक मिले। आज भारत पदकों का अर्धशतक पूरा कर सकता है।

 

भारत के पास कितने पदक

स्वर्णः 10
रजतः 16
कांस्यः 14
कुलः 40

Asian Games Live: शूटिंग में एक और पदक

शूटिंग में देश को एक और पदक मिला है। महिला ट्रैप टीम ने रजत पदक जीता है। मनीषा कीर, राजेश्वरी कुमारी और प्रीति रजक ने 337 का स्कोर किया। चीन की टीम ने 355 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Asian Games Live: अदिति अशोक ने जीता रजत

आज देश को पहला पदक गोल्फ में मिला है। अदिति अशोक ने रजत पदक अपने नाम किया है। थाईलैंड की अपिरचाया युबोल ने आखिरी दिन शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अदिति अशोक ने आखिरी दिन काफी साधारण प्रदर्शन किया। सात स्ट्रोक की लीड लेने के बाद वह मुकाबला खत्म होने तक दो स्ट्रोक पीछे हो गईं और स्वर्ण पदक से चूक गईं।

Asian Games Live: आज इन खेलों में पदक की उम्मीद

गोल्फ – पुरुष व्यक्तिगत और टीम राउंड 4 में अनिर्बान लाहिड़ी, एसएसपी चौरसिया, हितेश जोशी और शुभंकर शर्मा।

गोल्फ – अदिति अशोक, प्रणवी उर्स और अवनि प्रशांत महिला व्यक्तिगत और टीम राउंड 4 में।

शूटिंग – पृथ्वीराज टोंडिमन, डेरियस चेनाई और ज़ोरावर संधू पुरुष ट्रैप व्यक्तिगत और टीम क्वालिफिकेशन (चरण 2) और टीम फाइनल में।

शूटिंग – मनीषा कीर, प्रीति रजक, राजेश्वरी कुमारी महिला ट्रैप व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन (चरण 2) और टीम फाइनल में।

Asian Games Live: पदक तालिका में भारत की स्थिति

शुरुआती सात दिन में 38 पदक जीतकर भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ और सातवें दिन पांच पदक मिले। आज भारत पदकों का अर्धशतक पूरा कर सकता है। अब तक भारत की झोली में 10 स्वर्ण, 14 रजत और 14 कांस्य पदक है। भारत के लिए किन खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं, जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Asian Games Live: भारत के लिए कैसा रहा सातवां दिन

हांगझोऊ एशियाई खेलों के सातवें दिन भारत ने पांच पदक जीते। इनमें दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। सातवें दिन भारत को शूटिंग में रजत पदक, टेनिस और स्क्वैश में स्वर्ण, जबकि एथलेटिक्स में एक रजत और एक कांस्य मिला। इतना ही नहीं भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम फाइनल में पहुंच गई है। उसने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 3-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने कम से कम रजत पक्का कर लिया है। एशियाई खेलों में भारत के लिए सातवां दिन कैसा रहा जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Back to top button