Site icon Yashbharat.com

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान की टीमें कितनी बदलीं? कप्तान से कोच तक जानिए पूरा फर्क

Screenshot 20250913 114324 Chrome

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान की टीमें कितनी बदलीं? कप्तान से कोच तक जानिए पूरा फर्क। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 प्रारूप में आखिरी बार मुकाबला 2024 टी20 विश्व कप में हुआ था। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला गया था।

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान की टीमें कितनी बदलीं? कप्तान से कोच तक जानिए पूरा फर्क

जहां भारतीय टीम ने छह रनों से जीत हासिल की थी। हालांकि, 2024 टी20 विश्व कप और अब की टीम में काफी अंतर है और भारत-पाकिस्तान की टीमों में भी बदलाव हो गया है। भारत जहां पिछली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने उतरा था, वहीं पाकिस्तान की कमान बाबर आजम के हाथों में थी। रोहित अब टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं, जबकि बाबर को एशिया कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। यानी यह तय है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें अब नए कप्तान की अगुआई में इस मैच में उतरेंगी। भारत की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा कर रहे हैं। दोनों ही टीमों ने ग्रुप चरण में अपने पहले मैच जीते हैं।

दोनों टीमों में आया काफी बदलाव 
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 प्रारूप में पिछले मुकाबले की तुलना में दोनों टीमों में काफी बदलाव आया है। एशिया कप के लिए भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी ऐसे हैं जो पाकिस्तान के खिलाफ 2024 टी20 विश्व कप मैच में भी शामिल थे। हालांकि, इनमें से छह खिलाड़ी ही प्लेइंग-11 का हिस्सा थे। सूर्यकुमार, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन और कुलदीप यादव टी20 विश्व कप टीम में शामिल थे और इनमें से सैमसन और कुलदीप के अलावा अन्य छह खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ पिछले टी20 मैच के लिए प्लेइंग-11 में जगह मिली थी।

दूसरी ओर, सबसे ज्यादा बदलाव पाकिस्तान टीम में देखने मिला है। भारत के खिलाफ पिछले टी20 मुकाबले की तुलना में सिर्फ पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जो इस बार भी पाकिस्तान टीम का हिस्सा हैं। फखर जमां, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, सैम अयूब टी20 विश्व कप 2024 में भी शामिल थे और ये पांचों खिलाड़ी एशिया कप के लिए भी पाकिस्तान टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, फखर जमां, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ को ही पिछली बार प्लेइंग-11 में जगह मिली थी। दोनों टीमों के सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि अब कोच भी बदल गए हैं। टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के कोच गैरी कर्स्टन थे, जबकि भारत के कोच राहुल द्रविड़ थे। अब भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर हैं, जबकि माइक हेसन पाकिस्तान के कोच हैं।

2024 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम 
प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
बेंच: युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल।
कोच: राहुल द्रविड़

2025 एशिया कप में भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

Exit mobile version