अशोकनगर: फर्जी ‘क्राइम ब्रांच’ ने युवती से ठगे 1.30 करोड़- चांदी की चप्पलों से लेकर थार और आईफोन तक; ऐशो-आराम देख पुलिस भी हैरान। ठगी के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन मध्य प्रदेश के अशोकनगर का यह मामला आपकी आंखें खोल देगा। यहाँ एक शातिर गैंग ने खुद को क्राइम ब्रांच का बड़ा अधिकारी बताकर एक युवती को प्रेम जाल और ब्लैकमेलिंग के जरिए 1 करोड़ 30 लाख रुपये का चूना लगा दिया।
बंगाल में नई पारी: शुभेंदु अधिकारी ने ली विधायक पद की शपथ; भवानीपुर सीट अपने पास रखी, नंदीग्राम छोड़ने का किया बड़ा फैसला
ठगी की ‘शॉपिंग लिस्ट’: चांदी की चप्पल और लग्जरी लाइफ
पुलिस रिमांड में जो खुलासे हुए हैं, वे किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। ठगी की रकम से आरोपियों ने अपनी हर ख्वाहिश पूरी की: गैंग की एक महिला आरोपी ने ठगी के पैसों से चांदी की चप्पलें बनवाई थीं।बेखौफ आरोपियों ने एक चमचमाती महिन्द्रा थार और नई स्कूटी खरीदी।गैजेट्स के शौकीन आरोपियों के पास से 2 आईफोन और एप्पल नोटबुक बरामद हुए हैं। करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 70 लाख रुपये की अन्य संपत्तियों का अंबार लगा दिया था। इसके अलावा महंगा कॉस्मेटिक, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे लग्जरी सामान भी जब्त किए गए हैं।
ब्लैकमेलिंग और ‘फर्जी अफसर’ का खेल
पीड़िता ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि आरोपी आदित्य सिंह तोमर, आयुषी चौहान, आर्यन सोनी और आकाश चौहान ने उसे जाल में फंसाया।आरोपियों ने अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को डराया। खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर आरोपियों ने केस रफा-दफा करने के नाम पर किश्तों में 1.30 करोड़ रुपये वसूल लिए। पैसे न देने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पुलिस की कार्रवाई और फॉरेंसिक जांच
एसपी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों मुख्य आरोपियों— आदित्य तोमर, आयुषी चौहान, आकाश चौहान और आर्यन सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया है।पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों और मोबाइल-लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

