Site icon Yashbharat.com

Ashok nagar में बोले सिंधिया- सुन लीजिए कमल नाथ जी, हां मैं कुत्ता हूं, मेरा मालिक मेरी जनता है

Shivraj-sindhya-yashbharat

Shivraj-sindhya-yashbharat

Ashoknagar News अशोकनगर। चुनाव प्रचार अंतिम दौर में है। ऐसे में शब्दों के बाण भी तेज हो गए हैं। शनिवार को राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शाढ़ौरा में आयोजित चुनावी सभा में कांग्रेस पर पलटवार किया। सिंधिया ने कहा कि कमल नाथ यहां आते हैं, कहा कि मैं कुत्ता हूं। हां, कमल नाथ जी सुन लीजिए। मैं कुत्ता हूं, क्योंकि मेरा मालिक मेरी जनता है, जिसकी सेवा में करता हूूं। कुत्ता अपने मालिक और अपने दाता की रक्षा करता है। हां, कमल नाथ जी मैं कुत्ता हूं, कोई भी व्यक्ति मेरे मालिक के साथ भ्रष्टाचार करेगा और उसे उंगली दिखाएगा, तो कुत्ता काटेगा।

मालूम हो कि शुक्रवार को अशोकनगर शहर में आयोजित सभा में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिना नाम लिए सिंधिया को कुत्ता कहा था। इन्होंने कहा कि जिस तरह से एक पिल्ला की रक्षा के लिए कुत्ता आगे आ जाता है, उसी तरह से यहां के विधायक को कार्रवाई से बचाने के लिए कुत्ता आ गया था। इस सभा के मंच पर कमल नाथ भी उपस्थित थे। शाढ़ौरा में आयोजित सभा में सिंधिया ने कमल नाथ पर और भी वार किए।

Exit mobile version