Asha Karyakarta Training: आशा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
Asha Karyakarta Training: आशा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कटनी 1 जनवरी – जिला आयुष अधिकारी डॉ. रितु द्विवेदी के निर्देशन में हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर खरखरी, खितौली, भुड़सा, गणेशपुर, देवराकला, कारीतलाई, गैरतलाई, खम्हरिया, देवगांव, चरगंवा, मुरवारी एवं रैपुरा मे आशा कार्यकर्ताओं के उन्मुखीकरण हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला आयुष अधिकारी, ए.एम.ओ. एवं सी.ए.एम.ओ. द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षको द्वारा गर्भावस्था में उपयोगी योगासन एवं प्राणायाम आदि आशा कार्यकर्ताओं को योग की जानकारी भी दी गई।
आयुष औषधियों का महत्व की दी गई जानकारी
विगत 29 एवं 30 दिसंबर को आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ आयुर्वेद के देवता भगवान धनवंतरी के पूजन व दीप प्रज्वलन से किया गया। पूजन के बाद आशा कार्यकर्ताओं को आयुष योजनाओं की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का उद्देश्य आयुष हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर में संचालित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से अवगत कराना, आयुष औषधियों का महत्व की जानकारी, आयुर्वेद का उद्देश्य स्वास्थ्य स्वस्थ रक्षणम, आतुरस्य विकार प्रशनम के अनुसार आहार-विहार, दिनचर्या, ऋतु चर्या, योग के बारे में जानकारी दी गई ।