Site icon Yashbharat.com

पांच साल से अटके रेलवे यूनियन के चुनाव की तारीख घोषित होते ही बढ़ी सरगर्मी, 4, 5, 6 दिसंबर को डालेंगे जाएंगे वोट, पुरानी पेंशन बहाली प्रमुख मुद्दा

20241115 103913 scaled

कटनी। रेलवे ने मान्यता प्राप्त यूनियनों के चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 4, 5 और 6 दिसंबर को यूनियनों के चुनाव के लिए मतदान होगा। वहीं 12 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही रेलवे यूनियनों में सरगर्मी बढ़ गई है। लगभग 11 साल बाद एक बार फिर से रेलवे यूनियन को मान्यता देने को लेकर चुनाव साल के अंत में होगा। मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद रेलवे बोर्ड ने चुनावों की तिथि घोषित कर दी है। रेलवे बोर्ड ने 30 अगस्त को ही देश के सभी रेलवे जोनल के नाम नोटिफिकेशन जारी किया है। आगामी 4 दिसंबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया गया है। चुनाव के नतीजे 12 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इधर चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही रेलवे यूनियन नेताओं के बीच सरगर्मी तेज हो गई है। गौरतलब हो कि वर्ष 2013 में रेलवे कर्मचारी यूनियनों की मान्यता को लेकर चुनाव कराए गए थे। इसके बाद से लेकर अबतक रेलवे यूनियन मान्यता को लेकर चुनाव नहीं कराए जा सके जबकि यूनियनों का कार्यकाल वर्ष 2018 में ही पूरा कर लिया गया था लेकिन मामला इस बात को लेकर अटक गया कि रेलवे बोर्ड ने मान्यता का प्रतिशत 33 से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया। इसके बाद मद्रास हाईकोट पहुंचे कर्मचारी संगठन ने रेलवे के नियम में बदलाव लेकर याचिका दायर की। कोर्ट में चली लंबी सुनवाई के बाद न्यायालय ने रेलवे बोर्ड को इसी साल चुनाव कराने का आदेश दिया। जिसके बाद रेलवे बोर्ड कनवीनर व इलेक्शन कमेटी के सदस्य राजीव गांधी ने सभी जोनल रेलवे को पत्र जारी कर दिसंबर में विभिन्न तिथियों के अनुसार चुनाव कराने के आदेश जारी किया है।

मान्यता प्राप्त यूनियन लेंगी चुनाव में भाग

वर्ष 2013 के चुनाव में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन, ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस, पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ, टीएमसी समर्थित रेल यूनियनों के कारखाना शाखा और ओपन लाइन शाखाओं ने जोर आजमाइश की थी। हालांकि इसमें मान्यता प्राप्त यूनियन के चुनावी दौर में ईआरएमयू और ईआरएमसी ने बाजी मारी थी। इसबार फिर से अपना दमखम करीब 11 साल बाद दिखाएंगे। इस संबंध में एआईआरएफ, एनएफआईआर और बीआरएमएस के अधिकारियों ने अपने-अपने यूनियन नेताओं को तैयारी करने आदेश दिया है।

चुनाव प्रक्रिया पर एक नजर

-18 अक्टूबर को मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की गई।

-25 अक्टूबर को प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

-14 नवंबर तक नाम वापस लेने की अंतिम तारीख।

-14 नवंबर को ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की गई।

-4, 5 और 6 दिसंबर को मतदाता रेलकर्मी मतदान करेंगे।

-10 दिसंबर को गड़बड़ी मिलने पर फिर से मतदान कराया जा सकता है।

-12 दिसंबर को मतों की गिनती होगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

 

Exit mobile version