Latestमध्यप्रदेश

वाट्स एप पर ई-चालान के नाम से APK फाइल आई खोलतेे ही तीन बार में नौ लाख 42 हजार 182 रुपए कट गए

 ग्वालियर। वाट्स एप पर ई-चालान के नाम से APK फाइल आई खोलतेे ही तीन बार में नौ लाख 42 हजार 182 रुपए कट गए ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। अब मुरार के रहने वाले प्रापर्टी डील के साथ 9.42 लाख रुपए की ठगी हुई है। प्रापर्टी डीलर के वाट्स एप पर ई-चालान के नाम से एपीके फाइल आई। इसे उन्होंने पीडीएफ समझकर डाउनलोड कर लिया। इसके बाद उनका मोबाइल करीब आठ मिनट के लिए बंद हो गया। फिर मोबाइल चालू हो गया। शातिर हैकर ने मोबाइल का सारा एक्सेस ले लिया।

फिर मोबाइल हैक होने के 20 दिन बाद खाते से रुपए निकाल लिए। तीन बार में नौ लाख 42 हजार 182 रुपए की ठगी उनके साथ हुई है। इस मामले में उन्होंने साइबर हेल्पलाइन शिकायत की। जिसके बाद ई-जीरो एफआइआर दर्ज की गई है। मुरार थाने में एफआइआर दर्ज हुई है।

मुरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ागांव क्षेत्र में रहने वाले विजय पुत्र लक्ष्मीनारायण यादव प्रापर्टी कारोबारी हैं। वह व्यापार में पैसों के लेनदेन के लिए पत्नी के बैंक खाते का इस्तेमाल करते हैं। पत्नी के बैंक खाते में मोबाइल नंबर विजय का ही लिंक है। 25 दिसंबर को ई-चालान नाम से एपीके फाइल आई। उन्होंने इसे डाउनलोड कर लिया। फिर 16 जनवरी को उनका मोबाइल दोबारा बंद हुआ और पांच मिनट में ही तीन बार में नौ लाख 42 हजार 182 रुपए निकल गए। फिर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की।

Back to top button