Site icon Yashbharat.com

कायाकल्प अभियान के तहत एक और रोड़ की राह हुई आसान,जगमोहन दास वार्ड को मिली करीब 20 लाख की सीसी. सड़क की सौगात

IMG 20250523 WA0056

कायाकल्प अभियान के तहत एक और रोड़ की राह हुई आसान,जगमोहन दास वार्ड को मिली करीब 20 लाख की सीसी. सड़क की सौगा

महापौर नें जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नगारिकों की मौजूदगी में किया सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

विकास कार्यों की सौगात मिलने पर वार्डवासियों नें महापौर का किया जोरदार स्वागत

कटनी (23 मई) – कायाकल्प अभियान के तहत नगर निगम कटनी को राज्य शासन के माध्यम से सड़कों के उन्नयन हेतु राशि उपलब्ध कराई गई है। जिससे शहर की विभिन्न सड़कों का पुर्ननिर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत शुक्रवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की विशेष मौजूदगी में जगमोहनदास वार्ड के नागरिकों के सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु करीब 20 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन क्षेत्रीय मातृशक्ति श्रीमती निर्मला यादव, बबिता यादव एवं द्रोपती अग्रहरि द्वारा पूजन अर्चन कर संपन्न कराया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य, शहरी गरीबी उपशमन विभाग प्रभारी एवं क्षेत्रीय पार्षद सर्व श्री जयनारायण निषाद, लोक निर्माण एवं उद्यान विभाग प्रभारी डॉ रमेश सोनी, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन विभाग प्रभारी श्री सुभाष शिब्बू साहू, वित्त एवं लेखा विभाग प्रभारी सुरेन्द्र गुप्ता, श्रीमती शकुंतला सोनी, रेखा संजय तिवारी, उमेन्द्र अहिरवार पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी सहित नगर निगम के उपयंत्री जे.पी.सिंह बघेल की मौजूदगी रही।

आवागमन होगा सुगम – महापौर

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन और खजुराहो सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के सहयोग से नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करने हेतु बिना किसी भेदभाव के कटनी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सड़कों के उन्नयन एवं पुर्ननिर्माण हेतु राशि प्रदान की गई है। इस महती सौगात हेतु नगर की जनता की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के प्रति महापोर ने आभार व्यक्त करते हुए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। महापौर नें बताया कि नगर में विकास कार्यो का सिलसिला निरंतर जारी है। पूर्व में भी वार्ड में अनेकों विकास कार्य कराये जा चुके है श्री मिट्ठू निषाद जी के घर से प्रारंभ होकर गिरिजा घाट तक बनने वाली सड़क का कायाकल्प अभियान के अंतर्गत डामरीकरण होने से नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। भूमिपूजन करनें पहुंची महापौर श्रीमती सूरी नें अधिकारियों के साथ निर्मित कराई जाने वाली सड़क के स्थल का निरीक्षण किया तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद कर निर्माण कार्य के दौरान निगम प्रशासन का सहयोग प्रदान करने, पेयजल का अपव्यय न करनें तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानें की अपील भी की।

प्रफुल्लित वार्डवासियों नें महापौर का हुआ जोरदार स्वागत

क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य जयनारायण निषाद नें बताया कि महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के कुशल मार्गदर्शन में विकास कार्य अनवरत जारी है। दो दिन पूर्व बुधवार को ही वार्ड के विभिन्न 8 स्थलों में 25 लाख की लागत के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया। निगम प्रशासन द्वारा आज पुनः एक और बड़ी सौगात मिलने पर प्रफुल्लित पार्षद श्री जयनारायण निषाद सहित क्षेत्रीय वार्डवसियों द्वारा महापौर श्रमती प्रीति संजीव सूरी का पुष्पमाला से स्वागत किया जाकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से स्थानीय गणमान्य नागरिक सर्व श्री एस.पी. खरे, बद्री यादव, कमलेश रजक, परमानंद शर्मा, अशोक लालवानी, के.बी.खरे, सनद कुमार, प्रेम तिवरी, मातृशक्ति बीना विश्वर्मा, खुशबू निषाद, राधाबाई सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version