स्कूल चले हम अभियान के रूप में विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्रों को तिलक लगाकर पुस्तक एवं साइकिल वितरण के कार्यक्रम का आयोज
कटनी- शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पहरुआ में विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीरजा मीता अर्नाल्ड द्वारा नवीन शिक्षण सत्र वर्ष 2026 -2027, 1 अप्रैल को स्कूल चले हम अभियान के रूप में विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्रों को तिलक लगाकर पुस्तक वितरण एवं साइकिल वितरण के कार्यक्रम का आयोजन में एवं प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए. स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती नीरजा मीता अर्नाल्ड ने प्रधान अध्यापक एवं समस्त स्टाफ को दिशा निर्देश में बताया कि निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया जाना चाहिए उपस्थित छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सत्र में सत्र की शुरुआत में छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तक एवं साइकिल निशुल्क वितरण किया जाना चाहिए बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों का शाला स्तर पर स्वागत किया गया. कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक शाला में 1 अप्रैल 2026 को बालसभा का आयोजन किया गया. स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत 2 अप्रैल 2026 में साल में भविष्य से भेंट कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम में प्रवेश उत्सव को अत्यधिक महत्व दिया जावे. 3 अप्रैल 2026 को विद्यालय में सांस्कृतिक एवं खेलकूद की गतिविधियां आयोजित किया जाना है शैक्षणिक सत्र में जिन विद्यार्थियों को 85% से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं उनके पा लकों को सभा में सम्मानित किया जावे. 4 अप्रैल 2026 को छात्रों को चिन्हित किया जाए जो किन्हीं वजहो से कक्षा उन्नति प्राप्त करने में असफल हो गए उन बच्चों की आगे की पढ़ाई की समझाइए दी गई