अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम में कटनी के अरुण सोनी ने किया MSME का प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री से की प्रदेश के औद्योगिक विकास पर चर्चा

अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम में कटनी के अरुण सोनी ने किया MSME का प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री से की प्रदेश के औद्योगिक विकास पर चर्च
भोपाल। मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी भोपाल में आयोजित अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम में कटनी जिले के प्रसिद्ध उद्यमी एवं लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। राज्य शासन ने उन्हें कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री किंजरप्पू राम मोहन नायडू, उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप, मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित विशेष “लीडरशिप लंच” में भी अरुण सोनी उपस्थित रहे, जहाँ प्रदेश और देशभर के चुनिंदा उद्यमियों से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संवाद किया। इस बैठक में श्री सोनी ने लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा के साथ मिलकर प्रदेश में उद्योगों को प्रोत्साहन एवं निवेश वातावरण को और अधिक सशक्त बनाने संबंधी अनेक व्यावहारिक सुझाव मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन सुझावों पर शीघ्र अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करने का आश्वासन दिया।अरुण सोनी ने कहा कि मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास अनुकरणीय हैं। आज प्रदेश में उद्योगों के लिए उत्कृष्ट वातावरण निर्मित हुआ है और यह निवेशकों के लिए स्वर्णिम अवसर का समय है।कार्यक्रम में भाग लेकर श्री सोनी ने कहा कि अभ्युदय मध्यप्रदेश जैसे आयोजन उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्य के विजन को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।







