Site icon Yashbharat.com

Army Helicopter Crash Live: सीडीएस बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, CDF स्टाफ के 11 की मौत, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया बयान

Chief Of Defence Staff General Bipin Rawat

Army Helicopter Crash Live: रक्षा मंत्री संसद में देंगे हादसे की जानकारी
सीडीएस बिपिन रावत को ले जा रहे वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की पूरी जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में देंगे।

वे लोकसभा व राज्यसभा में हादसे की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

02:25 PM, 08-DEC-2021
पीएम ने बुलाई आपात बैठक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायु सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होने ही जानकारी प्रधानमंत्री मोदी को दी है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने आपात बैठक बुलाई है। खबर है कि CDS बिपिन रावत को गम्भीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।

02:21 PM, 08-DEC-2021
सेना के अस्पताल ले जाए गए शव
दुर्घटनास्थल से मिले शवों को तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित सेना के अस्पताल ले जाया गया है।

02:10 PM, 08-DEC-2021
चार लोगों के शव बरामद
वायु सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश में अब तक चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अब तक सीडीएस बिपिन रावत की ओर से ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

02:08 PM, 08-DEC-2021
वायु सेना ने दिए जांच के आदेश
वायु सेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा है कि सेना का एमआई-17V5 हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत भी मौजूद थे। वायु सेना ने हादसे का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।

02:00 PM, 08-DEC-2021
हादसे में दो लोगों की मौत
सेना का MI-17V5 विमान हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। अभी तक 14 में से सिर्फ चार लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
01:49 PM, 08-DEC-2021
बड़ा हादसा: सीडीएस बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में देंगे हादसे की जानकारी
तमिलनाडु के नीलगिरी में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी व अन्य अधिकारियों समेत कुल 14 लोग सवार थे। हादसे से अभी तक तीन लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

Exit mobile version