Latestमध्यप्रदेश

anganwadi karyakarta salary hike आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इसी माह से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

anganwadi karyakarta salary hike लाडली बहना ही नहीं अब लाडली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी खुशी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी है। अच्छी खबर यह है कि उनके मानदेय में 3 हजार का इजाफा जुलाई से लागू होगा।

1000 रूपए की वृद्धि प्रतिवर्ष की जाएगी

मध्यप्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार रूपए से बढ़ा कर 13 हजार रूपए कर दिया गया है। मानदेय में इंसेंटिव के रूप में 1000 रूपए की वृद्धि प्रतिवर्ष की जाएगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का 1000 रूपए प्रति माह अलग से प्राप्त होगा। इसके अलावा आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट के वक्त 1 लाख 25 हजार और सहायक और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 1 लाख रुपए देना का फैसला भी सरकार ने किया था।

इसी महीने से प्रदेश में लागू

आज मतलब 1 जुलाई से ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। सरकार की यह घोषणा इसी महीने से प्रदेश में लागू हो जाएगी। बता दें कि 11 जून को भोपाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मेलन हुआ था। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सैलरी बढ़ाने की घोषणा की थी

इसे भी पढ़ें-  OMG तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद पेट से निकाला गया ईयरफोन, रखड़ियां, नट बोल्ट, वार्शल, लॉकेट, पेच

मानदेय में वृद्धि को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले कुछ समय से मांग कर रही थी। इसके लिए अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन भी किया गया था। जबकि कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी हड़ताल भी की थी। जिसके बाद अब शिवराज सरकार मानदेय में वृद्धि करने का फैसला लिया था।

इसे भी पढ़ें-  मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का दैनिक भविष्यफल