Latest

बड़ा हादसा: सो रहे थे सभी- नागपुर से पुणे जा रही बस पलटी; आग की लपटों में घिर 26 लोगों की मौत

बड़ा हादसा

: सो रहे थे सभी लोग और हादसा हो गया। सोते ही 26 लोगों की जान चली गई।   नागपुर से पुणे जा रही बस पलटी; आग की लपटों में घिर 26 लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र में शनिवार रात भीषण हादसा हो गया। यहां बुलढाणा में नागपुर से पुणे जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बस जब समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बुलढाणा के पास थी तभी बस पलट गई और इसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि के मुताबिक, बस में 33 लोग सवार थे।

इसे भी पढ़ें-  Ladli Behna Yojana 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी लड़कियां एवं महिलाएं, विवाहित और अविवाहित स्त्रियों को योजना का लाभ मिलेगा

जिनमें से 26 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं, अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर बुलढाणा  जिला कलेक्टर ने कहा कि शवों की डीएनए जांच की जाएगी, जिसके बाद सभी शवों कों परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे की है। बस से 25 शव निकाले गए हैं। बस में कुल 33 लोग सवार थे। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

बस ड्राइवर का दावा- फट गया था टायर
इस हादसे में छह से आठ लोग घायल हैं। फिलहाल हादसे की सही वजहों का पता नहीं चल पाया है। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बस का ड्राइवर भी बच गया और उसने कहा कि टायर फटने के बाद बस पलट गई, जिससे बस में आग लग गई।

 

इसे भी पढ़ें-  Bharat From Shakti: हिंडन एयरबेस पर ड्रोन शो जारी, राजनाथ सिंह ने C-295 विमान को वायुसेना में किया शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक,  प्रत्यक्षदर्क्षियों ने बताया कि बस पहले नागपुर से औरंगाबाद की ओर जाने वाले रास्ते पर दाहिनी ओर एक लोहे के खंभे से टकराई। जिसके बाद ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। इस दौरान बस रोड के बीच बने कंक्रीट के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि बस बायीं तरफ पलटी, जिससे बस का दरवाजा नीचे आ गया। ऐसे में उसमें सवार लोग बाहन नहीं निकल सके। बताया ये भी जा रहा है कि हादसे के दौरान  बस से बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर फैल गया। डीजल फैलने के कारण ही बस में आग लग गई।

इसे भी पढ़ें-  कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे कटनी से हजारों कार्यकर्ता