FEATUREDLatestराष्ट्रीय

how to pan aadhaar link online: आज 30 जून है पैन को आधार से लिंक करने का, घर बैठे इन स्टेप्स से आसानी से करें

how to pan aadhaar link online कई जरूरी दस्तावेजों को आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है। ऐसे में पैन कार्ड को भी आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। बीते लंबे समय से सरकार ने कई बार पैन आधार लिंकिंग डेडलाइन को बढ़ाया है। अब पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की डेडलाइन 30 जून निश्चित की गई है।

how to pan aadhaar link online

अगर आप 30 जून, 2023 से पहले अपने आधार को पैन कार्ड से लिंक नहीं करते हैं। ऐसे में आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। आप 30 जून से पहले 1 हजार रुपये की लेट फीस की पेमेंट करके अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक करा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको आधार और पैन लिंकिंग के प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं।

how to pan aadhaar link online

  • पैन आधार लिंकिंग का प्रोसेस काफी आसान है।
  • इसके लिए सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ को अपने डिवाइस में ओपन करना है।
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद आपकी स्क्रीन पर लिंक आधार का विकल्प दिखेगा। आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • नेक्स्ट स्टेप पर अपने आधार और पैन नंबर को दर्ज करें।
  • अब आपको वैलिडेट के बटन पर क्लिक करना है। अगर आपका पैन आधार कार्ड से लिंक नहीं है।
  • इस स्थिति में Continue To Pay Through E-Pay Tax के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • अब आपको पैन और मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर का ओटीपी वेरिफिकेशन किया जाएगा।
  • ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद e-Pay Tax पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
  • यहां आपको प्रोसीड के ऑप्शन का चयन करना है।
  • इसके बाद असेसमेंट ईयर में 2023-24 को सेलेक्ट करके Type Of Payment में Other Receipt (500) का चयन करके 1 हजार रुपये की पेमेंट करनी है।
  • पेमेंट की प्रक्रिया पूरी होते ही आपका पैन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें-  Accident अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, एक की मौत, एक घायल कटनी से बरही रोड पर भदौरा के पास हादसा