FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Sawarakar Setu: वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु हुआ; मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक बाजपेजी जी के नाम

Sawarakar Setu: वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु हुआ; मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक बाजपेजी जी के नाम  महाराष्ट्र में वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदल दिया गया है। अब इसे वीर सावरकर सेतु के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम भी बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु कर दिया गया है। पिछले महीने वीर सावरकर जयंती के दिन महाराष्ट्र सरकार ने इसे लेकर फैसला लिया था।

इससे पहले केंद्र सरकार ने फरवरी में औरंगाबाद और उस्मानाबाद के बदले हुए नाम को मंजूरी दे दी थी। अब औरंगाबाद को छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद को धाराशिव के नाम से जाना जाएगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर यह खबर साझा की थी। औरंगाबाद का नाम मुगल शासक औरंगजेब, जबकि उस्मानाबाद का नाम हैदराबाद रियासत के 20वीं सदी के शासक के नाम पर रखा गया था।

छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी उनके पिता द्वारा स्थापित मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक थे। संभाजी महाराज को 1689 में औरंगजेब के आदेश पर फांसी दे दी गई थी। कुछ विद्वानों के अनुसार उस्मानाबाद के समीप एक गुफा धाराशिव आठवीं सदी की है। हिंदू दक्षिणपंथी संगठन इन दो शहरों के नाम बदलने की मांग लंबे समय से कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें-  Katni लक्ष्मीबाई वार्ड में 11 लाख 30 हजार के विकास कार्यों का भूमि पूजन

 

पिछले महीने किया था एलान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया था कि राज्य की सरकार ने सावरकर जयंती को वीर सावरकर गौरव दिन के रूप में मनाने का फैसला किया है। सरकार ने बांद्रा-वर्सोवा समुद्र सेतु का नामकरण भी वीर सावरकर के नाम पर करने का भी एलान किया था। अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को वीर सावरकर वीरता पुरस्कार देने का फैसला भी किया गया था।

इसे भी पढ़ें-  Bharat From Shakti: हिंडन एयरबेस पर ड्रोन शो जारी, राजनाथ सिंह ने C-295 विमान को वायुसेना में किया शामिल

विपक्ष पर साधा था निशाना

देश के नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा था कि लोकशाही का पवित्र मंदिर का लोकार्पण वीर सावरकर की जयंती के एतिहासिक दिन पर हुआ। यह सभी लोगों के लिए एतिहासिक घटना थी। देश के 140 करोड़ लोग इसमें सहभागी बने और इसमें सभी लोगों को हिस्सा लेना चाहिए था। उनका इशारा विपक्षी दल की तरफ था।

इसे भी पढ़ें-  PM Modi Bhopal Visit: जंबूरी मैदान पहुंचे पीएम मोदी, भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को करेंगे संबोधित

शिंदे सरकार पाकिस्तान की जेलों में बंद मछुआरों के परिवारों को प्रतिदिन 300 रुपये देगी

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को पाकिस्तान की जेलों में बंद मछुआरों के परिवारों के भरण-पोषण के लिए बड़ा निर्णय लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि पाकिस्तानी जेलों में बंद राज्य के मछुआरों के परिवारों को रहने के खर्च के लिए प्रतिदिन 300 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय यहां कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया। बता दें कि गुजरात सरकार पड़ोसी देश की हिरासत में मछुआरों के परिवारों को समान सहायता प्रदान करती है